दिल्ली के साथ अब लखनऊ में भी सब्जियों के साथ अब टमाटर के दाम तेजी पर है एक पखवाडे में इसके खुदरा मूल्य 50 से बढकर 70-80 रुपये प्रति किलोग्राम हो गए हैं। कुछ उत्पादक राज्यों में फसल नष्ट होने से टमाटर का बाजार प्रभावित हुआ है।
टमाटर का भाव कोलकाता में 50 रपये , चेन्नई में 40-45 और मुम्बई में 35-40 रपये प्रति किलोग्राम के दायरे में चल रहा है। दिल्ली में सफल की दुकानों पर टमाटर 60 रपये और ग्रोफर्स एवं नेचर्स बास्केट जैसे आॅनलाइन मंचों पर 45-48 रपये प्रति किलोग्राम के भाव पर बिक रहा है।
इसी बीच केंद्र सरकार ने कहा है कि यह मौसमी उतार चढाव है और महंगाई पर नजर रखी जा रही है। खाद्य एवं उपभोक्ता मामले मंत्री राम विलास पासवान ने कहा, ‘ ‘टमाटर जल्दी सडने गलने वाली चीज है। हम दाम पर नजर रख रहे हैं। राज्यों से भी चौकस रहने को कहा गया है ताकि आपूर्ति में कोई कमी न पैदा हो और दाम नहीं बढे। ‘ ‘
वैसे सरकारी आंकडों में पिछले एक हफ्ते में टमाटर के दाम में काफी वृद्धि नजर आ रही है।
दिल्ली के व्यापारियों ने कहा कि हरियाणा और कुछ अन्य टमाटर उत्पादक राज्यों में वर्षा की वजह से टामाटर की फसल का नुकसान हुआ हे। इससे आपूर्ति में काफी गिरावट आयी है।
Keep Reading
Add A Comment






