राज्यसभा की एक सीट जीतने के लिये 36.36 वोट चाहिये। समाजवादी पार्टी के पास 47 वोट हैं। यानी जीत से 10.64 वोट ज्यादा. वहीं सपा ने बसपा को समर्थन देने का ऐलान किया गया था
लखनऊ, 07 मार्च। अब चर्चा है कि न मायावती न नरेश अग्रवाल, समाजवादी पार्टी राज्यसभा में जया बच्चन को अब भेजेगी। अगर ऐसा हुआ तो जया बच्चन समाजवादी पार्टी की ओर से चौथी बार राज्यसभा जायेंगी। गौरतलब है कि जया बच्चन 2004 में समाजवादी पार्टी से सांसद चुनी गयी थीं। उसके बाद साल 2006 में दूसरी बार और फिर साल 2012 में तीसरी बार जया बच्चन राज्यसभा पहुंची। ऐसे में अगर इस बार भी जया बच्चन राज्यसभा जाती हैं तो ये उनकी चौथी पारी होगी। यूपी की सर्वाधिक 10 सदस्यों का कार्यकाल दो अप्रैल को खत्म हो रहा है। सपा अपने दिग्गज नेता नरेश अग्रवाल को तरजीह नहीं देते हुए जया को मौका दे रही है।
राज्यसभा की एक सीट जीतने के लिये 36.36 वोट चाहिये। समाजवादी पार्टी के पास 47 वोट हैं। यानी जीत से 10.64 वोट ज्यादा. वहीं सपा ने बसपा को समर्थन देने का ऐलान किया गया था जिसके बाद बीएसपी के पास 19 वोट हैं, यानी जीत से 17.36 वोट कम. समाजवादी पार्टी बीएसपी को 10.64 वोट देगी और कांग्रेस को पास सात हैं. इस तरह बीएसपी राज्यपसभा की एक सीट जीत जायेगी। इससे पहले बसपा ने राज्यसभा चुनाव के लिए पूर्व पार्टी विधायक भीमराव अंबेडकर को उम्मीदवार बनाया है। चुनाव कार्यक्रम के अनुसार नामांकन की अंतिम तिथि 12 मार्च तय की गयी है। नामांकन पत्रों की जांच 13 मार्च को और नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि 15 मार्च है। मतदान 23 मार्च को सुबह नौ बजे से शाम चार बजे तक होगा और शाम पांच बजे मतगणना होगी।







