जया बच्चन पर आपत्तिजनक की थी टिप्पणी
नई दिल्ली, 13 मार्च। विवादित बयान पर मचे बवाल के बाद भाजपा में शामिल नरेश अग्रवाल ने अपने बयान पर खेद व्यक्त किया है। सपा से बीजेपी में आये नरेश अग्रवाल ने ट्वीट करते हुए लिखा कि, “अगर मेरी किसी बात से किसी को ठेस पहुंची हो तो मैं खेद व्यक्त करता हूं।” बता दें कि नरेश अग्रवाल ने इशारों में ही जया बच्चन पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी।

यह था विवादित बयान
सपा से भाजपा आये नरेश अग्रवाल ने मीडिया से रुबरु होते हुये इशारों में अभिनेत्री और सांसद जया बच्चन पर अभद्र टिप्पणी की थी। नरेश अग्रवाल ने कहा था कि डांस करने वालों की वजह से सपा में मेरा राज्यसभा का टिकट काटा गया। उनके इस बयान से बीजेपी के लिए भी असहज स्थिति हो गई, हालांकि पार्टी प्रवक्ता संबित पात्रा ने मोर्चा संभाला और पार्टी का स्टैंड क्लियर करते हुए कहा कि बीजेपी सभी लोगों का सम्मान करती है। वह किसी भी वर्ग समुदाय से हो, या फिल्मों से हो।
बीजेपी नेताओं ने जताई आपत्ति
नरेश अग्रवाल के इस विवादित बयान पर विपक्ष के नेताओं के साथ-साथ बीजेपी के नेताओं ने भी आपत्ति जताई है। विदेश मंत्री और बीजेपी की वरिष्ठ नेता सुषमा स्वराज ने कड़ा ऐतराज जताया है. सुषमा स्वराज ने ट्वीट करते हुए नरेश अग्रवाल का बीजेपी में स्वागत किया, लेकिन उन्होंने जया बच्चन पर की गई उनकी टिप्पणी को अस्वीकार्य और गलत बताया है. वही केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी और बंगाल में भाजपा की कद्दावर नेता रूपा गांगुली ने नरेश अग्रवाल के बयान पर ऐतराज जताया है।
लोगो ने दी यह प्रतिक्रिया:
#NareshAgrawal journey from रावण जादे to राम जादे ….Pet Dog
of Corridor’s of Power Politics …. Perfect विभीषण for बुआ & बबुआ Brand of Politics #TuesdayThoughts #Jaya Bachchan #Insolvency #IndiaTVSamvaad #IndiGo


शायर तो खरीद नहीं पाये दिल के बाजार में, पर कौआ को कोयल समझ कर लोग घर ले आये 
#NareshAgrawal #नरेश_अग्रवाल







