ऐमू बैठी अण्डों पर जल्द गूंजेगी बच्चों की चैचाहट
लखनऊ, 15 मार्च। आज दो जंगल कैट (नर) विशाखापत्तनम प्राणि उद्यान से नवाब वाजिद अली शाह प्राणि उद्यान, लखनऊ में वन्य जीव विनिमय योजना के अन्तर्गत लायी गयी। पिछले 09 मार्च को डा. ब्रजेन्द्र मणि यादव के साथ मो. इसरार, महेश वर्मा एवं मो. आरिफ की टीम इन बिल्लियों को लेने विषाखापत्तनम रवाना हुई थी।
इन बिल्लियों की उम्र लगभग 03 साल है। इन्हें अभी आइसोलेशन में रखा गया है। कुछ समय बाद इन बिल्लियों को दर्शकों के लिए डिस्प्ले में रखा जायेगा। इन बिल्लियों के बदले में नवाब वाजिद अली शाह प्राणि उद्यान, लखनऊ से 1ः1 स्वैम्प डियर (बारासिंघा) विषाखापत्तनम प्राणि उद्यान की टीम आकर ले कर जायेगी।
कल शाम को ऐमू बाड़े में ऐमू का एक बच्चा देखा गया। अभी अण्डों में से और बच्चे निकलने की प्रक्रिया जारी है। इस समय प्राणि उद्यान, लखनऊ में 02 जोड़ा सहित कुल 08 ऐमू हैं। इनकी देखरेख के लिए कीपर लगातार निगरानी कर रहे हैं। अभी मादा ऐमू अण्डों पर बैठी है।







