लॉस एंजिलिस: दिवंगत पॉप गायक माइकल जैक्सन के पिता जो जैक्सन को लास वेगास में कार दुर्घटना में घायल होने के बाद अस्पताल में भर्ती कराना पडा। हालांकि उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गयी है और अब उनकी स्थिति अच्छी है।
लास वेगास मेट्रोपोलिटन पुलिस विभाग ने ‘वेरायटी ‘ से खबर की पुष्टि की है।
वेरायटी की खबर के मुताबिक वेस्ट सहारा एवेन्यू में लक्जरी कार में यात्रा कर रहे 88 वर्षीय जो की कार एक अन्य वाहन से टकरा गयी। दुर्घटना के बाद उन्हें जो को तत्काल यूनिवर्सिटी मेडिकल सेंटर ले जाया गया।
अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद जो ने ट्विटर के जरिये लोगों को सूचित किया कि वह सुरक्षित घर लौट आए हैं और अच्छा महसूस कर रहे हैं।
Keep Reading
Add A Comment







