लखनऊ 22 मार्च। आशीष सेवा यज्ञ न्यास व नवरात्र महोत्सव सेवा समिति द्वारा नन्दना बीकेटी स्थित इक्यावन शक्तिपीठ में चल रहे वासंतिक नवरात्र उत्सव के पांचवें दिन गुरुवार को भक्तों ने नव दुर्गाओं में पंचम स्कन्दमाता स्वरुप की आराधना पूरी श्रद्धा और भक्ति के साथ की गयी। आज पीण्डी पूजन करने का सौभाग्य मन्दिर के संस्थापक रघुराज दीक्षित व पुष्पा दीक्षित को प्राप्त हुआ। पीण्डी पूजन का कार्य आचार्य धनंजय पाण्डेय ने षोड्सोपचार विधि से सम्पन्न कराया।
प्रवक्ता अजय अरोड़ा ने बताया कि आज मां का हरिताम्बर (हरा) रंग से श्रृंगार किया गया। पूरा मन्दिर हरे रंग में नजर आ रहा था। हरे रंग की बिजली की विभन्न प्रकार की लाइट से शक्तिपीठ जगमगा रहा था। शाम को नन्दना महिला मण्डल द्वारा भजन कीर्तन का कार्यक्रम हृुआ जिसमें में माया त्रिपाठी, अंजू सिंह, ज्योत अरोड़ा, मीरा मिश्रा, स्नेहलता ने मां के सुन्दर-सुन्दर भजन सुनाकर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।







