कोलकाता, 25 मार्च। कोलकाता में मजिस्ट्रेट को अपना बयान दर्ज कराने के बाद हसीन जहां का गुस्सा फिर एक बार अपने पति पर फूटा। इस महीने की शुरुआत में हसीन जहां ने अपने पति मोहम्मद शमी के खिलाफ अवैध संबंध रखने और घरेलु हिंसा का आरोप लगाया था। जहां ने अपने फेसबुक अकाउंट पर शमी की दूसरी लड़कियों संग चैट की तस्वीरें भी पोस्ट की थीं। इसके बाद कोलकाता पुलिस स्टेशन में शमी के खिलाफ जहां ने एफआईआर दर्ज कराई थी।
झगडे की जड़ अलिश्बा का लिया नाम
हसीन जहां ने शमी का कई लड़कियों के संग अवैध संबंध होने की बात कही थी। जहां ने इसमें पाकिस्तानी लड़की अलिश्बा का भी नाम लिया था और कहा था कि दोनों के बीच संबंध हैं. इसके बाद अलिश्बा ने मीडिया में आकर कहा था कि वो शमी की बहुत बड़ी फैन हैं और दुबई में संयोग से शमी से मिली थीं। दुबई में शमी और अलिश्बा ने साथ में नाश्ता भी किया था। अलिश्बा के इस बयान के बाद हसीन जहां ने मीडिया से कहा कि वो उनकी फैन नहीं हैं।
अलिश्बा का शमी के साथ रिश्ता है
कोलकाता में मीडिया से बातचीत करते हुए हसीन जहां ने कहा, ‘अलिश्बा शमी की फैन नहीं हैं। वो उनकी गर्लफ्रेंड हो सकती हैं, प्रॉस्टिट्यूट हो सकती हैं। अगर कोई लड़की किसी आदमी से छिपकर मिलती है, अपने परिवार से छिपाती है, गंदी हरकतें करती है, कमरा शेयर करती है। वो मेरी शादीशुदा जिंदगी बर्बाद करने आई है, मेरे पति को नुकसान पहुंचाने, लेकिन मेरा पति भी कम नहीं है। मैंने आप लोगों को कई बार कहा कि अलिश्बा का शमी के साथ रिश्ता है।’
दिया बड़ा बयान: शमी को बीच सड़क पीटा जाना चाहिए
हसीन जहां ने आगे कहा, ‘उन दोनों ने गंदी हरकतें करने के लिए दुबई में मुलाकात की थी. इसकी प्लानिंग उन्होंने जनवरी में ही कर ली थी। क्या ये सिर्फ साथ में नाश्ता करने तक था? ये सब बिस्तर में खत्म हुआ था।’ इसके बाद हसीन जहां ने कहा की शमी को सभी के सामने सड़क पर पीटना चाहिए। ‘आप सभी को मेरे साथ शमी को पीटने आना चाहिए था। उसे बीच सड़क पर मारना चाहिए। आखिर वो कितनी लड़कियों की जिंदगी बर्बाद करेगा।’ हसीन जहां ने शमी और उनके परिवार के चार सदस्यों पर कोलकाता के जाधवपुर पुलिस स्टेशन में आईपीसी की कई धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कराया था।







