- सम्मान जीतने वाली प्रथम महिला संत बनी देव्यागिरि
- मध्यप्रदेश की धरती पर रखी एक पैथोलोजिस्ट से महन्त बनने की कहानी
लखनऊ, 30 मार्च। उत्तर प्रदेश या कहें की लखनऊ के लिए 30 मार्च एक बहुत ही गौरवमयी दिन के रूप में आज मध्यप्रदेश की धरती पर उभरा जब लखनऊ की प्रथम महिला संत एवम डालीगंज स्थित मनकामेश्वर मठ-मंदिर की प्रमुख देव्या गिरि ने अपने वक्तव्यों एवं अपनी दूरदर्शिता से नारी उत्थान के एक नई परिभाषा लिखी, अवसर था इंडिया टूडे वीमेन समिट एंड आवर्ड “मध्यप्रदेश 2018 का।
जिसका आयोजन आज भोपाल स्थित होटल सायोजी के मुख्य हाल में किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विभिन्न पुरुष बाहुल्य क्षेत्रों मे अपने कार्यशैली एवं अपने विचारों से लोहा मनवाने वाली महिलाओं को संम्मानित किया जाना था। उत्तर प्रदेश के लिए ये सम्मान महन्त देव्या गिरी को प्राप्त हुआ पुरस्कार के रूप मे दुशाला एव मोमेंटो दिया गया। राज चेंगप्पा ग्रुप एडिटर इंडिया टुडे ग्रुप ने अपने करकमलों से ये सम्मान दिया।
इस अवसर पर राजस्थान से एग्रीकल्चर वैज्ञानिक डॉ.सरोज एवं आई एफ एस श्वेता बंसल व प्रसिद्ध गायिका ममता शर्मा ने भी अपने विचार विचार साझा किए। कार्यक्रम में अतिथि के रूप मे कांग्रेस की प्रवक्ता शोभा ओझा ने शिरकत की।







