जिला चेस चैंपियनशिप
लखनऊ, 02 अप्रैल। आर्यन पाण्डेय ने अंडर-25 (ओपन), अंडर-15(सब जूनियर ओपन) व अंडर-9(ओपन) जिला चेस चैंपियनशिप में अंतिम दिन शानदार प्रदर्शन करते हुए अंडर-9 बालक ओपन का खिताब अपने नाम कर लिया।
शहीद पथ स्थित शिवानी पब्लिक स्कूल में लखनऊ जिला चेस स्पोर्ट्स एसोसिएशन के तत्वाधान में आयोजित इस चैंपियनशिप में अंडर-9 बालक ओपन वर्ग के अंतिम दौर में आर्यन पाण्डेय ने सर्वाधिक पांच अंक जुटाते हुए विजेता होने का गौरव प्राप्त किया।
वहीं अच्छे खेल का प्रदर्शन कर रहे रिधम निगम चार अंक जुटाकर दूसरे स्थान पर रहे। तीसरे स्थान पर आभास कुमार श्रीवास्तव तीन अंक जुटाकर रहे। सर्वप्रीत रेखी दो अंक के साथ चौथे व सयंम श्रीवास्तव दो अंक के साथ पांचवें स्थान पर रहे।
चैंपियनशिप के समापन व पुरस्कार वितरण समारोह में लखनऊ जिला चेस स्पोर्ट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष सुधीर दुबे ने पुरस्कार वितरित किए।






