लखनऊ, 07 अप्रैल। भारतीय ओलंपिक संघ के कोषाध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश ओलंपिक संघ के महासचिव आनंदेश्वर पाण्डेय आईओए के प्रतिनिधि बनकर ऑस्ट्रेलिया के गोल्डकोस्ट में हो रहे 21वें राष्ट्रमंडल खेलों में शिरकत करेंगे। आईओए द्वारा उन्हें प्रतिनिधि बनाए जाने पर लखनऊ जिला एथलेटिक्स संघ एवं तमाम खिलाडि़य़ों ने केडी सिंह बाबू स्टेडियम में उनका अभिनंदन किया।
सभी ने श्री पाण्डेय को शुभकामनाएं दी और उम्मीद जताई कि राष्ट्रमंडल खेलों में जो कुछ भी नया होगा उसे राज्य में लागू किया जाएगा। राष्ट्रमंडल खेलों का अनुभव देश ही नहीं राज्य के ही खिलाडिय़ों को भी मिलेगा। अभिनंदन समारोह में लखनऊ जिला एथलेटिक्स संघ के सचिव बीआर वरुण, क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी जितेंद्र यादव, एथलेटिक्स कोच बीके बाजपेई व पशुपति नाथ मिश्र समेत तमाम अधिकारी व खिलाड़ी शामिल हुए।







