नई दिल्ली, 17 अप्रैल 2019: लगातार तपते अप्रैल की शुरुआत में लोगों को फिलहाल आंशिक राहत मिली है पिछले दो दिनों से मौसम में आये बदलाव के चलते मौंसम में खूबसूरत फ़िज़ां बनी है आज बदल फिर छायें हैं और मौसम में हलकी बारिश हो रही हैं आज महावीर जयंती के दिन लोगों को छुट्टी का मज़ा मौसम ने दो गुना कर दिया है। बता दें कि पिछले कुछ दिनों से देशभर में लगातार मौसम गर्म होता जा रहा था. उत्तर भारत के ज्यादातर हिस्सों में पारा लगभग 42 डिग्री से ऊपर रहा था और राजस्थान में लू के थपेड़ों के कारण सामान्य जनजीवन बाधित रहा तो वहीं भारतीय मौसम विभाग ने देश के पूर्वी हिस्सों में गरज के साथ तूफान आने का भी अनुमान जताया है।
42 डिग्री रहा अधिकतम तापमान:
बता दें कि राजधानी लखनऊ में पारा 42 डिग्री से के पास पहुंच गया था अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 39.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि न्यूनतम तापमान 21.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राजस्थान के रेगिस्तान में तेज लू चलने के कारण सामान्य जनजीवन बाधित रहा. न्यूनतम तापमान में रविवार के मुकाबले दो से चार डिग्री सेल्सियस की वृद्धि देखी गई. मौसम में आये बदलाव के चलते पहले आंधी आयी फिर बारिश ने लोगों को राहत दी।
आ सकता है तूफान:
विभाग ने बिहार, पश्चिम बंगाल, असम और मेघालय में गरज के साथ तूफान की भी चेतावनी दी है. पूर्वी मध्य बंगाल की खाड़ी के उपर बने ‘मारूत’ नाम के चक्रवात के कारण ओडिशा में कुछ स्थानों में बारिश या गरज के साथ छीटें पड़ सकते हैं।






