Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, October 6
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»मीडिया

    पत्रकार ही कर सकता है पत्रकार और पत्रकारिता की रक्षा: नवेद शिकोह

    By April 14, 2018 मीडिया No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 611
    • पत्रकार सेवा करने वाला चुनिए पत्रकार नेता नहीं
    • 24 साल मुसलसल पत्रकारिता की सेवा के बाद जागा है पत्रकारों की सेवा का जज़्बा
    लखनऊ, 14 अप्रैल। 24 साल के नये नवेले संस्कारी पत्रकार ने मुझे फोन किया। बोला- भाई साहब आप बहुत अच्छा लिखते हो। मैं आपका पाठक भी हूं और फैन भी। आपने इतना अच्छा लिखना किससे सीखा! सोशल मीडिया और तमाम सोशल साइट्स पर मैं आपको पढ़ता रहता हूं।
    क्या आपसे मिल सकता हूं!
    मैंने बुला लिया। उसने फिर पूछा-आपने किससे लिखना सीखा!
    मैंने जवाब दिया- सीखा नहीं है, सीख रहा हूं। जितनी तुम्हारी उम्र है (24 वर्ष) इतने वर्षों से मैं लिखना सीख रहा हूं। आठ मीडिया समूहों में काम का 24 साल का तजुर्बा मेरा गुरु है।
    नवजीवन, स्वतंत्र भारत, अमर उजाला, आग, पायनियर, राहत टाइम्स, समर शिखर (मार्केट में खूब बिकने वाला सांध्य समाचार पत्र, जिसमें संपादक था) जैसे तमाम अखबारों की हजारों बाई लाइन खबरों की कटिंग की फाइल दिखायी। 17-18 वर्ष की राज्य मुख्यालय की रिपोर्टिंग की खबरें और तमाम दस्तावेज दिखाये।
    ईटीवी और आकाशवाणी के सैकड़ों न्यूज बेस कार्यक्रमों का विवरण देखकर नवोदित पत्रकार ने फिर एक सवाल किया- आप पत्रकारों और अखबारों की समस्याओं और गंदी पत्रकार राजनीति पर बहुत लिखते हैं। क्या अब पत्रकार नेता के तौर पर अपने को स्थापित करना चाहते हैं।  मैंने कहा हरगिज नहीं। पत्रकाकारिता और पत्रकारों की सेवा करना चाहता हूं। जो सेवा अपने कलम से कर भी रहा हूं।
    नवोदित पत्रकार बोला- आप 24 वर्षों से निरंतर पत्रकारिता कर रहे हैं। इससे पहले भी कभी पत्रकारिता के साथ पत्रकारिता की सेवा नहीं की। मैंने कहा- पहले ईमानदारी से खबरें लिखने को पत्रकार सेवा मानता था।  अब पत्रकारिता और पत्रकारों के हक की आवाज को उठा कर पत्रकारिता की सेवा कर रहा हूं।
    जैसे डा. त्रेहन बीसियों साल की प्रेक्टिस के बाद अब अस्पताल संचालित कर रहे हैं।
    बिना प्रेक्टिस के वो अस्पताल संचालित करते तो उनके अस्पताल पर कौन यकीन करता?
    इस बहाने मैं अपनी पत्रकारिता के 24 साल के सफरनामे के अतीत में खो गया था और नवोदित पत्रकार अपने सारे सवालों के जवाब सुन कर खुश था।
    (जिज्ञासा हो तो और भी दोस्त मेरी पत्रकारिता के म्यूजियम के दर्शन कर सकते है। 24 वर्षों के दौरान आधा दर्जन से ज्यादा नामचीन अखबारों में मेरी हजारों खबरों का संकलन आज भी महफूज है।)
    नवेद शिकोह

    Keep Reading

    UPWJU State Executive Committee Reconstituted: Senior Journalist Ajay Trivedi Appointed New State General Secretary

    यूपीडब्लूजेयू की प्रदेश कार्यसमिति का पुनर्गठन: वरिष्ठ पत्रकार अजय त्रिवेदी बने नए प्रदेश महामंत्री

    District correspondents will not undergo a fresh LIU verification: Information Director

    जिला संवाददाताओं की दोबारा LIU जाँच नहीं होगी: सूचना निदेशक

    Journalism is the lifeblood of democracy: Keshav Prasad Maurya

    पत्रकारिता लोकतंत्र की प्राणवायु है : केशव प्रसाद मौर्य

    Journalism is no longer merely about news; it is a responsibility to guide society in the right direction: Bharat Singh

    पत्रकारिता अब सिर्फ खबर नहीं, समाज को सही दिशा देने का दायित्व है: भारत सिंह

    Srijan Samman on Hindi Journalism Day: Emphasizing the Need for Emotional Intelligence in the AI ​​Era

    हिंदी पत्रकारिता दिवस पर सृजन सम्मान, एआई युग में इमोशनल इंटेलिजेंस की जरूरत पर जोर

    Becoming the Voice of Journalists on Labour Day, Memorandum Submitted to Deputy Chief Minister

    श्रम दिवस पर पत्रकारों की आवाज़ बनी, उपमुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    ‘नये औजार से कबीर की खुदाई’ ने छेड़ा नया विमर्श, पुस्तकों के बीच गूंजीं कविताएं

    ‘नये औजार से कबीर की खुदाई’ ने छेड़ा नया विमर्श, पुस्तकों के बीच गूंजीं कविताएं

    October 5, 2026
    Teachers' 11-point demands resonated at the TFI conference; calls made for the old pension scheme and relief regarding the TET.

    टीएफआई सम्मेलन में शिक्षकों की 11 सूत्रीय मांगें गूंज उठीं, पुरानी पेंशन और टीईटी से राहत की मांग

    October 5, 2026

    अकीदा बनाम अंधविश्वास: पक्के विश्वास और भटकती भीड़ की दास्तान

    October 5, 2026
    Anuj Yadav becomes Lucknow's chess champion; wins the title with 5.5 points after drawing the final game.

    अनुज यादव बने लखनऊ के शतरंज चैंपियन, आखिरी बाजी ड्रॉ कर 5.5 अंक से जीता खिताब

    October 4, 2026

    जब एकादशी का पुण्य जुड़ता है पितरों के कल्याण से: 6 अक्टूबर को इन्दिरा एकादशी

    October 4, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading