विद्यांत में संगोष्ठी
लखनऊ, 14 अप्रैल। विद्यांत हिन्दू पीजी कालेज में आज डॉ भीमराव रामजी आम्बेडकर जयंती पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। प्रचार्या प्रो धर्म कौर ने कहा कि आम्बेडकर सशक्त समाज और राष्ट्र के हिमायती थे। उन्होंने अपना पूरा जीवन इस उद्देश्य के लिए समर्पित कर दिया था। वह संविधान के शिल्पी थे। इससे लोगों के अधिकार और कर्तव्य तय हुए। उनकी जन्म जयंती पर समाज में समरसता लाने और देश के हित में कार्य करने का संकल्प लेना चाहिए।
इस अवसर पर डॉ राजीव शुक्ला, डॉ. शशिकांत त्रिपाठी, डॉ. बृजभूषण यादव और डॉ शहादत, सुरेंद्र मिश्रा, मीता चौधरी, ने भी विचार व्यक्त किये। इस अवसर पर शिक्षक, कर्मचारी और सेमेस्टर कक्षाओं में आने वाले विद्यार्थी मौजूद थे।







