लखनऊ, 21 अप्रैल। वरीय खिलाडिय़ों ने श्रीमती एडी पाठक मेमोरियल ओपन चेस चैंपियनशिप के पहले दिन अपने-अपने मैचों में जीत से बढ़त कायम की।
एक्सीलिया स्कूल में शुरू हुई इस चैंपियनशिप के ओपन वर्ग के तीसरे दौर में मेधांश सक्सेना, अर्जुन सिंह, सत्यम अग्रहरि, पवन बाथम, रवि शंकर, विनय मिश्रा, शनि कुमार सोनी और रमाशंकर ने शानदार जीत दर्ज की।

तीसरे राउंड में पवन बाथम ने राघवांशु मिश्रा को 1-0 से, मेधांश सक्सेना ने माधव को 1-0 से, सत्यम अग्रहरि ने भौमिक पाण्डेय को 1-0 से, शनि कुमार सोनी ने रंजन भट्ïटाचार्य को 1-0 से मात दी। मयंक पाण्डेय ने अनिकेत सक्सेना और शौर्य ने फार्रूख इमामुद्ïदीन से मुकाबले ड्रा खेलकर अंक बांटे।
दो दिवसीय इस चैंपियनशिप का उद्ïघाटन स्कूल के चेयरमैन डी.एस पाठक ने स्वर्गीय श्रीमती एडी पाठक को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए किया।
कार्यक्रम का शुभारम्भ चेयरमैन डीएस पाठक, निदेशक आशीष पाठक एवं श्रीमती शालिनी पाठक तथा विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती सोनिया वर्धन ने अपने कर कमलों द्वारा किया।






