कर्नाटक में 224 विधानसभा सीटों के लिए 12 मई को पड़ेंगे वोट
बेंगलुरु, 01 मई। कर्नाटक में होने वाले चुनाव के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी आज से प्रचार अभियान का शुभारंभ करेंगे। भाजपा प्रवक्ता एस प्रकाश ने मोदी के अभियान के संदर्भ में कहा कि पीएम मोदी की एंट्री बिल्कुल महेंद्र सिंह धोनी जैसी होगी। उनके अनुसार धोनी जिस तरह से मैच के आखिरी ओवरों में धुआंधार बल्लेबाजी करते हैं। उसी तर्ज में मोदी बचे हुए समय में धुआंधार प्रचार करेंगे।
चुनाव के लिए समय अब बहुत कम बचा है कर्नाटक में 224 विधानसभा सीटों के लिए 12 मई को वोट पड़ेंगे और महज तीन दिन बाद यानि 15 मई को पता चल जायेगा कि कर्नाटक का मुख्यमंत्री कौन होगा। चुनाव में अब 12 दिन बचे हैं। और चुनाव की उल़्टी गिनती शुरू हो चुकी है।
कांग्रेसी किले को ढहाने के लिए भाजपा ने कमर कसी:
जानकारी के अनुसार कर्नाटक के कांग्रेसी किले को ढहाने की भाजपा ने कमर कस ली है। भाजपा को अपने पीएम मोदी के करिश़्मे पर पूरा भरोसा है। वैसे चुनाव पूर्व एजेंसियों के सर्वे भाजपा-कांग्रेस को नेक टु नेक बता रहे हैं। त्रिशंकु विधानसभा का आकलन किया जा रहा है। भाजपा सूत्रों के अनुसार चुनाव के मद्देनजर पीएम मोदी वे राज्य में कुल 15 रैलियां करेंगे। जानकारी के अनुसार यहां एक, तीन, पांच, सात और आठ मई को पीएम रैली करेंगे। यानी भाजपा का कारपेट बांबिंग का प़्लान है।
बताया जाता है कि मोदी एक दिन में तीन रैलियों को संबोधित करेंगे। भाजपा में मोदी द्वारा प्रचार शुरू किये जाने से उत़्साह का माहौल है। भाजपा प्रवक्ता एस प्रकाश ने मोदी के अभियान के संदर्भ में कहा कि पीएम मोदी की एंट्री बिल्कुल महेंद्र सिंह धोनी जैसी होगी। उनके अनुसार धोनी जिस तरह से मैच के आखिरी ओवरों में धुआंधार बल्लेबाजी करते हैं। उसी तर्ज में मोदी बचे हुए समय में धुआंधार प्रचार करेंगे। कहा कि पीएम मोदी की लोकप्रियता के कारण पार्टी के अभियान को गति मिलेगी. बताया कि चामराज नगर, मैसुर और मांड्ला जिले सहित कालाबुर्गी, बल्लारी और बेंगलुरू, तुकमुर, शिवमोगा और गाडग में तीन चरणों में प्रचार करेंगे।







