Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, October 9
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»आर्ट एंड कल्चर

    मैंने अपने दिल दिमाग से एवरेस्ट पर विजय पाई, पैरों से नहीं: अरुणिमा सिन्हा

    By May 1, 2018 आर्ट एंड कल्चर No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 560
    लखनऊ पुस्तक मेला गोमतीनगर: पांचवां दिवस
    अरुणिमा सिन्हा को मिला शान- ए- लखनऊ सम्मान
    लखनऊ, 1 मई। ‘मैंने अपना मिशन अपने दिल और दिमाग से किया, पैरों से नहीं……फोकस करके अगर कुछ भी किया जाए तो अंततः वह लक्ष्य हासिल हो जाता है।….. अब मेरा लक्ष्य दिसम्बर तक अंटार्कटिका की सबसे ऊंची चोटी पर तिरंगा लहराने का है।’
    ये कहना दुर्घटनावश अपना एक पैर खो चुकी एवरेस्ट विजेता अरुणिमा सिन्हा ने यहां संगीत नाटक अकादमी परिसर गोमतीनगर में चल रहे लखनऊ पुस्तक मेले में सम्मानित होने के अवसर पर व्यक्त किए। यहां उन्हें साई दिल्ली के निदेशक राजीव सरीन, साई लखनऊ की अधिशासी निदेशक रचना गोविल, अंतर्राष्ट्रीय रेफरी वाटर स्पोटर््स सुधीर शर्मा, प्रदेश ओलम्पिक संघ के उपाध्यक्ष टीपी हवेलिया, मेला संयोजक मनोज सिंह चंदेल ने स्मृतिचिह्न अंगवस्त्र आदि देकर ओलम्पियन सैयद अली, जसपाल सिंह, खेल प्रेमियों व गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में सम्मानित किया।
    21 मई 2013 पर एवरेस्ट की चोटी पर चढ़ने वाले दिन को सबसे साझा करते हुए पद्मश्री अरुणिमा ने युवाओं का आह्वान करते हुए कहा कि आज के युग में युवाओं की सबसे बड़ी समस्या यह है कि वे लक्ष्य नहीं निर्धारित करते। जीवन में पहले लक्ष्य निर्धारित कीजिए। फिर इस तरह उस तरफ बढ़िए कि ऊपर वाला खुद वह लक्ष्य देने को मजबूर हो जाए। जब आप संघर्ष से जब कुछ हासिल करते हैं तो वो कहानी पूरी दुनिया जानना चाहती है। अपने कटे हुए पैर को मैंने अपना हथियार या यूं कहंे कि अपनी कमज़ोरी को मैंने अपनी ताकत बनाया।
    आज के कार्यक्रमों की शुरुआत सचिन साधारण के संयोजन, संगमलाल त्रिपाठी भंवर की अध्यक्षता और जगदीप शुक्ल अंचल के संचालन में चले कवि सम्मेलन में केडी शर्मा हाहाकारी स्मृति सम्मान से राजेन्द्र पण्डित व प्रमोद तिवारी स्मृति सम्मान से अशोक पाण्डेय अनहद को सम्मानित किया गया। मुख्यअतिथि महापौर संयुक्ता भाटिया व दूरदर्शन के आत्मप्रकाश मिश्र की उपस्थिति में यहां काव्यपाठ करने वालों में प्रमोद द्विवेदी, धीरज मिश्र, शकुन मिश्र, आलोक मिश्र, दीपक अवस्थी आदि ने काव्यपाठ किया। ज्योति किरन के संयोजन में पर्यावरण विषयों पर आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में नव्यप्रताप, नील सिन्हा, इशिका सक्सेना, अश्वित, विज्वल सिंह, तनिषा सक्सेना, अनुष्का, क्रान्ति, नीतू रावत, मुस्कान, पूजा व नरगिस इत्यादि बच्चों ने भाग लिया।
     लेखक से संवाद कार्यक्रम में कथाकार शिवमूर्ति ने बताया कि कथा लेखन के लिए सतत अभ्यास और श्रम बहुत जरूरी है। इनसे पहले रचनाकार दयानन्द पाण्डेय प्रशंसकों और पाठकों के बीच थे। इससे पहले काव्यपाठ का कार्यक्रम भी हुआ।
    पुस्तक मेले में आज – 2 मई 2018
    पूर्वाह्न 11.00 बजे-      मुशायरा: नई कलम
    अपराह्न 1.00 बजे-      बच्चों-युवाओं की प्रस्तुतियां
    अपराह्न 2.00 बजे-      पैनल डिस्कशन- कौशल विकास
    अपराह्न 3.00 बजे-      बच्चों-युवाओं की प्रस्तुतियां
    अपराह्न 4.00 बजे-      लेखक से संवाद: डा.सूर्यकुमार पाण्डेय
    शाम 5.30 बजे-         ओपन माइक सेशन
    शाम 7.00 बजे-         कवयित्री सम्मेलन

    Keep Reading

    ‘नये औजार से कबीर की खुदाई’ ने छेड़ा नया विमर्श, पुस्तकों के बीच गूंजीं कविताएं

    ‘नये औजार से कबीर की खुदाई’ ने छेड़ा नया विमर्श, पुस्तकों के बीच गूंजीं कविताएं

    "Books focus the mind and connect it with traditions" - Brajesh Pathak; Isha-Misha Ratan's Kathak performance captivated the audience

    ‘पुस्तकें मन को एकाग्र कर परंपराओं से जोड़ती हैं’-ब्रजेश पाठक; ईशा-मीशा रतन की कथक प्रस्तुति ने मोहा मन

    'Bazm-e-Khwateen' Organized on Gandhi Jayanti: Message of Truth, Non-violence, and the Composite Culture of 'Ganga-Jamuni Tehzeeb' Resonates at Firangi Mahal

    गांधी जयंती पर ‘बज़्म-ए-ख़्वातीन’ का आयोजन: फिरंगी महल में गूंजा सत्य, अहिंसा और गंगा-जमुनी तहज़ीब का संदेश

    A Grand Gathering of Books: 23rd 'National Book Fair' to be Held in Lucknow Starting October 1st

    किताबों का महाकुंभ: लखनऊ में 1 अक्टूबर से सजेगा 23वां ‘राष्ट्रीय पुस्तक मेला’

    Union with Emptiness

    शून्यता से मिलन

    Grand launch of two new works by Dr. Vidyasagar Upadhyay on Hindi Diwas

    हिन्दी दिवस पर डॉ. विद्यासागर उपाध्याय की दो नई कृतियों का भव्य लोकार्पण

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Eight BJP Rajya Sabha candidates filed their nominations.

    भाजपा के आठ राज्यसभा प्रत्याशियों ने दाखिल किया नामांकन

    October 6, 2026
    Education requires not just academics but also life skills: Sharman Joshi

    शिक्षा में सिर्फ पढ़ाई नहीं, जीवन कौशल भी जरूरी: शरमन जोशी

    October 6, 2026
    5,000 youths in UP to receive AI training; Samsung Innovation Campus 2026 launched.

    यूपी के 5 हजार युवाओं को मिलेगा AI प्रशिक्षण, सैमसंग इनोवेशन कैंपस 2026 शुरू

    October 6, 2026
    ‘नये औजार से कबीर की खुदाई’ ने छेड़ा नया विमर्श, पुस्तकों के बीच गूंजीं कविताएं

    ‘नये औजार से कबीर की खुदाई’ ने छेड़ा नया विमर्श, पुस्तकों के बीच गूंजीं कविताएं

    October 5, 2026
    Teachers' 11-point demands resonated at the TFI conference; calls made for the old pension scheme and relief regarding the TET.

    टीएफआई सम्मेलन में शिक्षकों की 11 सूत्रीय मांगें गूंज उठीं, पुरानी पेंशन और टीईटी से राहत की मांग

    October 5, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading