नई दिल्ली, 05 मई। राजधानी में दूध में मिलावट हो रही है। दिल्ली सरकार द्वारा दूध व घी के नमूनों की कराई गई जांच में यह बात सामने आई है। दिल्ली के विभिन्न इलाकों से जांच के लिए उठाए गए 165 नमूनों में से 21 गुणवत्ता मानकों पर फेल हो गए।
आपको यह जान कर यह जान कर और हैरानी होगी कि जांच में फेल होने वाले नमूनों में अमूल और मदर डेयरी जैसे प्रसिद्ध ब्रांड शामिल हैं। 13 अप्रैल को शुरू हुए इस ड्राइव में जांच के लिए शहद के साथ घी के तीन नमूनों को भी लिया गया, जिनकी गुणवत्ता में कमी पायी गई।
सब स्टैंडर्ड का उल्लेख करते हुए दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि इतने बड़े ब्रांडों के नमूने फेल हो गए। जिला खाद्य एवं औषधि विभाग द्वारा लिए नमूने प्रयोगशाला जांच में फेल होने पर एडीएम प्रशासन की कोर्ट ने डाबर इंडिया लिमिटेड पर चार लाख का जुर्माना लगाया है।
जिला अभिहित अधिकारी संजय शर्मा ने बताया कि 16 अक्टूबर 2015 को नॉलेज पार्क तीन स्थित एक स्टोर से खाद्य विभाग की टीम ने डाबर हनी के मून पैक के नमूने लिए थे। यह नमूना प्रयोगशाला जांच में मानकों पर खरा नहीं उतर सका। यह पैक डाबर इंडिया लिमिटेड मलकपुर बद्दी सोलन हिमाचल प्रदेश में बने थे। विभाग ने निर्माता इकाई के खिलाफ मामला दर्ज कराया। करीब ढाई साल तक सुनवाई के बाद एडीएम प्रशासन की कोर्ट ने खाद्य अधिनियम 51 के तहत दोषी मानते हुए चार लाख का जुर्माना लगाया है।







