बलिका अंडर-16 वर्ग में रहीं उपविजेता
लखनऊ, 13 मई। लखनऊ की शांभवी तिवारी ने गत सात से 11 मई तक देहरादून (उत्तराखंड) में आयोजित आइटा नेशनल चैंपियनशिप सीरीज टेनिस टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए बालिका अंडर-18 वर्ग में खिताब जीता।
एलपीजी टेनिस अकादमी, महानगर में कोच प्रतीक त्यागी (एटीपी सर्टिफाइड) से टेनिस का प्रशिक्षण ले रही शांभवी तिवारी इस टूर्नामेंट में बालिका अंडर-16 वर्ग में उपविजेता रहीं। शांभवी ने बालिका अंडर-18 के फाइनल में आंध प्रदेश की तिशिया को 7-5, 3-6, 6-3 से हराकर खिताब अपने नाम कियां। वहीं बालिका अंडर-16 वर्ग के फाइनल में शांभवी को तिशिया के हाथों 6-7, 4-6 से हार के चलते उपविजेता रहकर संतोष करना पड़ा।
बालिका अंडर-18 के पहले दौर में बाई पाने वाली शांभवी ने दूसरे दौर में नंदिनी (हरियाणा) को 4-1, 4-1 से, क्वार्टर फाइनल में वैष्णवी सक्सेना (आंध्र प्रदेश) को 4-2, 4-2 से और सेमीफाइनल में रिया भाटिया (उत्तराखंड) को 6-2, 6-3 से हराकर फाइनल में जगह बनाई थी।
बालिका अंडर-16 वर्ग के बाई पाने वाली शांभवी ने दूसरे दौर में इरम जैदी (यूपी) को 4-2, 4-1 से, क्वार्टर फाइनल में आशना पटेल (गुजरात) को 4-0, 4-0 से और सेमीफाइनल में वैष्णवी सक्सेना (आंध्र प्रदेश) को 6-0, 6-0 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया था।







