Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, June 24
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»करियर»Education

    आखिरकार माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान ने शुक्रवार को जारी की वर्ष 2017 के टॉपर्स की लिस्ट 

    By May 19, 2018 Education No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 927
    • टॉपर्स की इस सूची की बोर्ड के 19 लाख विद्यार्थी एक साल से  कर रहे थे प्रतीक्षा
    • लगभग 90 प्रतिशत विद्यार्थी निजी स्कूलों से हैं। नसीराबाद की एक छात्रा द्वितीय स्थान पर रही
    • 24 मई को आयोजित दीक्षांत समारोह में सम्मानित किया जाएगा होनहार विद्यार्थियों को
    अजमेर से दिलीप राय की रिपोर्ट
    अजमेर, 19 मई। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने अन्ततोगत्वा शुक्रवार को वर्ष 2017 के दसवीं और बारहवीं बोर्ड की परीक्षाओं के टॉपर्स की लिस्ट जारी कर दी। इस सूची का राज्य के 19 लाख विद्यार्थी कर रहे थे विगत एक साल से इंतजार कर रहे थे।
    वर्ष 2017 के टॉपर्स की इस लिस्ट में दसवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा में सवाईमाधोपुर के मानटाउन के विद्या भारती माध्यमिक विद्यालय की छात्रा अर्चना मीणा ने सर्वाधिक अंक प्राप्त कर राज्य में पहला स्थान हासिल किया जबकि बारहवीं विज्ञान वर्ग में सवाई माधोपुर के डी एस एस एकेडमी सीनियर सेकेण्डरी स्कूल के राजीव सिंह नरुका ,कला वर्ग में बून्दी के लक्ष्यदीप सीनियर सेकेण्डरी स्कूल की ऐंजिलिना नागपाल तथा वाणिज्य वर्ग में जयपुर स्थित  के एम डी पब्लिक सीनियर सेकेण्डरी स्कूल की छात्रा कृति वर्मा ने प्रथम स्थान हासिल किया।
    टॉपर्स की इस सूची का बोर्ड की परीक्षा देने वाले करीब 19 लाख विद्यार्थी विगत एक साल से इंतजार कर रहे थे। जिसके बारे में मीडीयाकर्मियो द्वारा ध्यानाकर्षण किये जाने पर आखिरकार सूबे का माध्यमिक शिक्षा बोर्ड हरकत में आया और गत वर्ष के टॉपर्स की सूची जारी कर दी।  इस लिस्ट में करीब 90 फीसदी विद्यार्थी प्राइवेट स्कूलों के हैं। जबकि सूबे के शिक्षा मन्त्री वासुदेव देवनानी के गृह जिले अजमेर से राज्य भर के टॉपर्स में केवल माध्यमिक व्यवसायिक परीक्षा में नसीराबाद स्थित राजकीय बालिका सीनियर सेकेण्डरी स्कूल की छात्रा वैशाली गुर्जर ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर जिले का नाम रौशन किया है।
    वरिष्ठ उपाध्याय परीक्षा में बांसवाड़ा जिले के गनोड़ा स्थित राजकीय श्री ई एल एन वरिष्ठ उपाध्याय संस्कृत विद्यालय के ललित पाटीदार राज्य में सबसे ज्यादा अर्जित किये। जबकि प्रवेशिका परिक्षा में सवाईमाधोपुर के भानवरा स्थित राजकीय प्रवेशिका संस्कृत विद्यालय की ज्योति प्रजापत तथा माध्यमिक व्यवसायिक परीक्षा में झालावाड़ जिले के चोहमेहला स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के छात्र अश्विन गुप्ता ने सर्वाधिक अंक अर्जित किये हैं।

     

    यह उदीयमान विद्यार्थी रहे द्वितीय एवम तृतीय

    दसवीं कक्षा में अलवर जिले के राजगढ़ स्थित श्लोम अंग्रेजी माध्यमिक विद्यालय की विजेता मीणा को द्वितीय स्थान मिला। जबकि तृतीय स्थान पर संयुक्त रूप से चुरू जिले के तारानगर स्थित श्री बी सी सरावगी आदर्श विद्या मन्दिर की ममता शर्मा तथा बारां जिले के छबड़ा स्थित हैप्पी चिल्ड्रन स्कूल की छात्रा मुस्कान शर्मा रहीं।

     

    बारहवीं कक्षा विज्ञान वर्ग में द्वितीय स्थान पर संयुक्तरूप से बांसवाड़ा जिले के गढ़ी स्थित पायोनियर सीनियर सेकेण्डरी स्कूल की छात्रा अंजली जोशी डूंगरपुर जिले के सागवाड़ा स्थित स्प्रिंगडेल्स सीनियर सेकेंड्री स्कूल की छात्रा युक्ता जोशी जयपुर स्थित हिंगोनिया के सुप्रीम बाल भारती सीनीयर सेकेण्डरी स्कूल की प्रियंका कुमावत और सीकर जिले के ज्योतिनगर स्थित नवजीवन शिक्षण संस्थान के अरुण प्रसाद द्वितीय स्थान पर रहे जबकि तृतीय स्थान भरतपुर के कृपाल सीनियर सेकेंडरी स्कूल के अमित कुमार सीकर जिले के नवजीबन शिक्षण संस्थान के मनोज कुमार और सीकर के ही सबलपुर के एस बी एस मेमोरियल के सुमित अजमेरा ने संयुक्त रूप से हासिल किया।
    बारहवीं कक्षा वाणिज्य वर्ग में दूसरे स्थान पर जयपुर के यश विद्या मन्दिर सीनियर सेकेण्डरी स्कूल के गौरव भोजवानी और तृतीय स्थान पर जयपुर के बरकत नगर स्थित के एम डी पब्लिक  सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा सोनम शर्मा रही  इसी क्रम मे बारहवीं कला वर्ग में द्वितीय स्थान पर बांसवाड़ा जिले के लोहड़ीया स्थित राजकीय सीनियर सेकेण्डरी स्कूल की साक्षी जैन और तृतीय स्थान पर संयुक्त रूप से जयपुर स्थित के डीएम पब्लिक स्कूल के देशराज मीणा और जयपुर मनोहरपुरा स्थित श्री कृष्ण विद्या मन्दिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल के सचिन यादव रहे।
    गत वर्ष 2017 दसवीं और बारहवीं की बोर्ड परीक्षा में 19लाख विद्यार्थी शामिल हुये थे जिन्हें टॉपर्स लिस्ट का बेसब्री से इंतजार था परंतु पूरे साल सूची जारी नहीं हो पाई और मीडियाकर्मियो के सक्रिय होने पर वर्तमान वर्ष के परीक्षा परिणाम घोषित किये जाने कुछ समय पूर्व ही आखिरकार विगत वर्ष की टॉपर्स लिस्ट घोषित कर दी गयी। बहरहाल राजस्थान बोर्ड भले ही इसे देर आयद दुरुस्त आयद कह कर अपनी पीठ खुद ही थप थपा ले। परन्तु राज्य के विद्यार्थी और उनके परिजन टॉपर्स लिस्ट इतनी देर से घोषित किये जाने से असन्तुष्ट नजर आ रहे हैं।

    Keep Reading

    484 students received degrees; highest package at ₹24.11 lakh.

    जयपुरिया इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट, नोएडा का 20वां दीक्षांत समारोह: 484 छात्रों को मिला डिग्री, सबसे ऊंचा पैकेज 24.11 लाख

    Vidya Mandir Girls' High School, Narhi, freed from mafia encroachment.

    माफियाओं से कब्जा मुक्त हुआ विद्या मंदिर गर्ल्स हाई स्कूल, नरही

    AI-ML Extravaganza at Shri Ramswaroop Memorial University: International FDP from July 13 to 18

    श्री रामस्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी में AI-ML का महाकुंभ: 13 से 18 जुलाई तक अंतरराष्ट्रीय FDP

    A gift from the Yogi government! A massive job fair offering 2,500+ jobs for youth.

    योगी सरकार का तोहफा! युवाओं के लिए 2500+ नौकरियों का विशाल रोजगार मेला

    A Golden Opportunity for a Job at Maruti Suzuki! Major Campus Placement Drive in Lucknow on May 21–22.

    मारुति सुजुकी में नौकरी का सुनहरा मौका! 21-22 मई को लखनऊ में बड़ा कैंपस प्लेसमेंट

    Parents have been subjected to such manipulation for a very long time—it is simply that awareness has increased now.

    खेल तो पेरेंट्स के साथ बहुत पहले से होता आया है -जागरूकता अब बढ़ी

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Defeating cyber adversaries with the power of AI! Kratical Tech's blockbuster IPO on June 30.

    एआई की ताकत से साइबर दुश्मनों को मात! क्राटिकल टेक का 30 जून को धांसू IPO

    June 24, 2026
    Monsoon arrives! Weather in UP to change in 3-4 days; major relief from heat and humidity expected.

    मानसून की दस्तक! UP में 3-4 दिनों में बदलेगा मौसम, गर्मी-उमस से मिलेगी बड़ी राहत

    June 24, 2026
    A World Drifting Towards Loneliness: Questions About the Institution of Family

    अकेलेपन की ओर बढ़ती दुनिया: परिवार की संस्था पर सवाल

    June 24, 2026
    Shocking revelation of bonded labor in Muzaffarnagar: 12 workers rescued from the jaws of death; 2 arrested.

    मुजफ्फरनगर में बंधुआ मजदूरी का सनसनीखेज खुलासा: 12 श्रमिकों को मौत के मुंह से बचाया, 2 गिरफ्तार

    June 24, 2026

    AI के विस्तार को लेकर CTO का विश्वास लगातार तीसरे साल कमजोर पड़ा: अक्कोडिस रिपोर्ट

    June 23, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading