लखनऊ में आज एटीएस एएसपी राजेश साहनी ने एटीएस मुख्यालय में स्थित अपने आफ़िस में ख़ुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली, आत्महत्या करने की वजह अभी पता नहीं चल पायी है वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने कहा कि राजेश जी बहुत अच्छे इंसान थे लेकिन उन्होंने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया यह पता नहीं चल पाया, हम इस मामले की पड़ताल कर रहे हैं। फिलहाल पूरे महकमे में शोक की लहर दौड़ गयी हैं।







