अमेठी, 01 जून। रमजान माह ईद उल फितर व अधिमास त्यौहार को सभी लोग आपसी सदभाव भाईचारा एवं सौहार्द के साथ एक दूसरे के साथ मिलकर शांतिपूर्ण तरीके से मनायें जिससे कि त्यौहार को शांतिपूर्ण एवं सकुशल सम्पन्न कराया जा सके यह बातें गौरीगंज स्थित पुलिस कार्यालय में संभ्रांत लोगों के साथ शुक्रवार को आयोजित शांति समिति बैठक को सम्बोधित करते हुये जिलाधिकारी अमेठी शकुंतला गौतम ने कही।
बैठक में जनपद के सभी थानाक्षेत्रों से आये संभ्रांत एवं गणमान्य लोगों को सम्बोधित करते हुये पुलिस अधीक्षक के के गहलोत ने कहा कि सभी लोग एक दूसरे के साथ शांतिपूर्वक त्यौहार मनायें उन्होंने कहा कि कहीं भी किसी प्रकार के अनहोनी या सौहार्द बिगड़ने की आशंका हो तो तुरंत सूचित करें जिससे कि किसी भी प्रकार के विवाद एवं अनहोनी को पहले ही रोका जा सके उन्होंने कहा कि अराजकता एवं आपसी सौहार्द को बिगाड़ने वालों को बक्शा नही जायेगा।
शांति समिति की बैठक को अपर पुलिस अधीक्षक बी सी दुबे,अपर जिलाधिकारी ईश्वरचंद्र द्वारा भी सम्बोधित किया गया।शांति समिति की बैठक में क्षेत्राधिकारी गौरीगंज, क्षेत्राधिकारी तिलोई, क्षेत्राधिकारी मुसाफिरखाना व स्वास्थ्य विभाग, बिजली विभाग, नगर पालिका आदि के अधिकारी समस्त थाना प्रभारी एवं जनपद के सभी थानाक्षेत्रों से आये संभ्रांत एवं गणमान्य लोग मौजूद रहें।







