Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, June 25
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»राजनीति

    भाजपा को अब अपनी हार पच नहीं रही: अखिलेश यादव

    By June 1, 2018 राजनीति No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 522

    बोले अखिलेश: जनादेश का अपमान करना भाजपा ने अपना एजेंडा बना लिया था 

    लखनऊ, 01 जून। लोकसभा उपचुनाव में भाजपा की हार पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि कैराना और नूरपुर में भाजपा को अपनी हार पच नहीं रही है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष को अब फतवों और सिद्धांतो की याद आ रही है तो केन्द्रीय गृहमंत्री को लम्बी छलांग के लिए दो कदम पीछे जाने की मजबूरी ने घेर रखा है। उन्होंने कहा कि भाजपा का यही शुतुरमुर्गी रवैया बना रहा तो 2019 के चुनाव में उसका कोई नाम लेने वाला भी नहीं बचेगा।

    उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था को भंग करने वाले उक्त बयानों से भाजपा के अलोकतांत्रिक राजनीतिक चरित्र पर से पर्दा उठ जाता है। जनादेश का अपमान करना भाजपा ने अपना एजेंडा बना लिया है। भाजपाई पहले तो चुनाव की निष्पक्षता को प्रभावित करते रहे और अब विपक्ष में परिणाम आने पर अनर्गल बयानबाजी कर माहौल को बिगाड़ने का काम करने में लग गए हैं।

    इन उपचुनावों में पश्चिमी उत्तर प्रदेश में जो सामाजिक सामंजस्य नज़र आया वह अभूतपूर्व था। सभी एकजुट नज़र आए। भाजपा ने इस सोशल केमिस्ट्री को बिगाड़ने की बहुत साजिशें की किन्तु इससे उनका अर्थमैटिक भी बुरी तरह बिगड़ गया। भाजपा नेतृत्व को अब इस जनभावना का आदर करना सीखना चाहिए। भाजपा को न तो लोकलाज है और नहीं लोकतंत्र और संविधान में विश्वास है।

    उन्होंने कहा कि भाजपा को अब हार का सामना करने की आदत डाल लेनी चाहिए। अन्यथा आगामी 2019 के परिणामों का भाजपा कैसे सामना कर पाएगी? जनता विकास चाहती है। झूठे वादों से उसे चिढ़ हो रही है। भाजपा ने किसानों, नौजवानों के विश्वास को तोड़ा है। बेरोजगारों के द्वारा रोजगार की मांग पर उनका उत्पीड़न हो रहा है।

    भाजपा की केन्द्र और राज्य सरकारों ने किसानों के साथ धोखा किया है। महिलाओं-बच्चियों के साथ दुष्कर्म हो रहे हैं। अपराध नियंत्रण की जगह फर्जी एनकाउण्टर हो रहे हैं। इस सबका क्या जवाब है भाजपा सरकार के पास? समाजवादी सरकार में गरीबों, किसानों, नौजवानों के लिए जो कल्याणकारी योजनाएं शुरू की गई थी उन्हें भाजपा सरकार ने बंद कर दिया। इससे सर्वत्र भारी असंतोष और आक्रोश है।

    #Samaj party uttar pradesh

    Keep Reading

    मुंबई में तोड़फोड़ की राजनीति: शिवसेना का दूसरा टूटना

    पश्चिम बंगाल में सत्ता परिवर्तन के बाद BJP में शामिल हो सकते हैं VFS कैपिटल के MD कुलदीप माइती

    पश्चिम बंगाल में सत्ता परिवर्तन के बाद BJP में शामिल हो सकते हैं VFS कैपिटल के MD कुलदीप माइती

    484 students received degrees; highest package at ₹24.11 lakh.

    अखिलेश यादव के जन्मदिन पर चौरसिया समाज बांटेगा पान और पान के पौधे

    यूपी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 930 कंप्यूटर ऑपरेटरों को नियुक्ति पत्र सौंपे

    SP's massive protest in Lucknow: Memorandum submitted to the District Magistrate against inflation and unemployment.

    सपा का लखनऊ में जोरदार प्रदर्शन: महंगाई-बेरोजगारी के खिलाफ कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

    Dr. Pallavi Patel protests against paper leak; arrested along with hundreds of others.

    डॉ. पल्लवी पटेल ने पेपर लीक के खिलाफ किया प्रदर्शन, सैकड़ों समेत गिरफ्तार

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    World's largest 5,211 kg mercury Shivling installed in Haridwar.

    हरिद्वार में विश्व का सबसे विशाल 5211 किलो पारद शिवलिंग स्थापित

    June 25, 2026
    पैकेजिंग सेक्टर में आईपीओ की दोहरी धूम: नैक और अथर्वा साथ में बाजार में दस्तक देंगे

    पैकेजिंग सेक्टर में आईपीओ की दोहरी धूम: नैक और अथर्वा साथ में बाजार में दस्तक देंगे

    June 25, 2026
    Who is responsible for the growing anarchy in society

    समाज में बढ़ रही अराजकता का जिम्मेदार कौन?

    June 25, 2026
    Ugh! This distorted capitalism and mentality of exploitation.

    उफ़! ये विकृत पूंजीवाद और शोषण की मानसिकता

    June 25, 2026
    Defeating cyber adversaries with the power of AI! Kratical Tech's blockbuster IPO on June 30.

    एआई की ताकत से साइबर दुश्मनों को मात! क्राटिकल टेक का 30 जून को धांसू IPO

    June 24, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading