उसने माँ की लाश उठाई काँधे पर
और गया वो अस्पताल।
उसने कहा “वो भूख से मर गई”
तुम कहते हो “नहीं नहीं, वो बीमार थी”
मुझे लगता है
तुम सही हो सियासत वालों
इस देश में भूख एक बीमारी ही तो है।
भूख 2
एक किसान फसल बेचने की पंक्ति में था खड़ा
जान चली गई
उफ्फ कितनी गर्मी है दिल्ली में
कोई कहता है कि वो चार दिन से भूखा था
तो क्या करें?
कुर्सी की भूख से बड़ी थोड़ी होती है पेट की भूख
– नागेश, नागेश्वर पंचाल
तुम बंद रहना चाहती हो,
तो रहो बंद
मैं एक दिन सारी चाबियों का गुच्छा
तुम्हारे पास छोड़कर, लौट जाऊंगा।
तो रहो बंद
मैं एक दिन सारी चाबियों का गुच्छा
तुम्हारे पास छोड़कर, लौट जाऊंगा।
– नागेश








