नई दिल्ली, 12 जून । अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान(एम्स) की ओर से मंगलवार को जारी विज्ञप्ति के मुताबिक पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की हालत स्थिर है। उनके संक्रमण को रोकने के लिए उन्हें एंटीबायोटिक दिए जा रहे हैं, जिससे उनकी हालत में सुधार हो रहा है। उधर उनकी हालत को लेकर केन्द्र सरकार का पूरा महकमा चिंतित है। एम्स में दाखिल वाजपेयी से मिलने भाजपा के बड़े-बड़े नेता सोमवार को एम्स पहुंचे। इनमें केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा, विजय गोयल आदि प्रमुख थे। इस बीच आज सुबह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी वाजपेयी के स्वास्थ्य को लेकर उनके पारिवारिक सदस्यों से बात की। मोदी ने एम्स के डॉक्टरों से भी बात की।







