संजीव श्रीवास्तव 10 का दम सेट पर पहुंचे
मुंबई, 14 जून। अपने टैलेंटिंग डांसिंग वीडियो के दम पर फेमस हुए संजीव श्रीवास्तव यानी ‘डब्बू’ अंकल को कौन नहीं जानता! लेकिन अब आप उन्हें जल्दी ही सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन के शो दस का दम में देख सकेंगे। संजीव श्रीवास्तव के वीडियो तो सबने देखे लेकिन यह कोई नहीं जानता कि उनकी कहानी क्या है? जब संजीव ने सलमान खान के साथ एपिसोड शूट किया तो उन्होंने सलमान को भी अपनी धुन पर नाचने को मजबूर कर दिया। दोनों ने सिग्नेचर डांस भी किया।
फेमस डांस मूव्स के अलावा सलमान ये जानने को उत्सुक दिखे कि संजीव श्रीवास्तव की वास्तविक कहानी क्या है उन्होंने यह जानने की जिज्ञासा दिखाई कि किस तरह उनका वीडियो वायरल हुआ और जब संजीव श्रीवास्तव को पूरा देश जान गया तो उन्हें क्या महसूस हुआ।

वैसे लोग उन्हें डब्बू अंकल के नाम से भी जानते हैं उन्होंने बताया कि पिछले साल उनका छोटा भाई दुर्भाग्यपूर्ण ट्रैन एक्सीडेंट में मारा गया। इस घटना ने पूरे परिवार को झकझोर कर दिया। मां बहुत ज्यादा डिप्रेशन में चली गयी। इस घटना के बाद से माँ ने कभी घर नहीं छोड़ा और यहां तक कि मुस्कुरायी भी नहीं।
उन्होंने रिश्तेदार और पड़ोसी से मिलना जुलना भी छोड़ दिया। वीडियो वायरल होने के बाद जब उन्होंने घर में चहल-पहल सुनी तो पहली बार वह नीचे उतरी, सिर्फ यह जानने के लिए कि घर में अचानक क्या हो गया। संजीव का वीडियो देखने के बाद वह मुस्कुराई और यह वाकई में लंबे समय बाद मुस्कुराई थी संजीव ने जब उन्हें मुस्कुराते हुए देखा तो वह ख़ुशी से नाचने लगे। उन्होंने कहा कि मैं किसी से भी पैसे नहीं चाहता मैं खुश हूं कि लोगों ने इस का लुफ्त उठाया और आप लोगों ने डांस इतना पसंद किया।







