Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, November 13
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»इंडिया»Crime News

    विजय माल्या की फिर बढ़ीं मुश्किलें, नई चार्जशीट दाखिल

    ShagunBy ShagunJune 20, 2018 Crime News No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    file photo
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 747

    प्रवर्तन निदेशालय ने दाखिल की नई चार्जशीट

    नई दिल्ली, 20 जून। शराब कारोबारी विजय माल्या की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मनी लांड्रिंग के तहत माल्या के खिलाफ नई चार्जशीट दाखिल की है। माल्या के अलावा उससे जुड़ी दो कंपनियों और अन्य के नाम भी आरोपपत्र में शामिल किए गए हैं। माल्या के खिलाफ राष्ट्रीयकृत बैंकों के समूह से हजारों करोड़ रुपए से अधिक की धोखाधड़ी का आरोप है। ईडी ने विशेष अदालत में मनी लांड्रिंग रोधक कानून (पीएमएलए) के प्रावधानों के तहत चार्जशीट दाखिल की।

    चार्जशीट के अनुसार माल्या ने लंदन में रजिस्टर अपनी प्राइवेट कंपनी फोर्स इंडिया फॉर्म्युला 1 टीम और अपनी आईपीएल टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का इस्तेमाल मनी लॉन्ड्रिंग के लिए किया था। साथ ही माल्या ने फर्जी कंपनी और उनके डमी डायरेक्टर्स की मदद से पैसे इधर से उधर किए और इन पैसों को विदेश भी ले गया था।

    चार्जशीट के अनुसार माल्या ने 255 करोड़ बैंक मनी यूके भी डायवर्ट किया था और उसके बाद ये पैसे उसके फ़ॉर्म्युला 1 टीम के अकाउंट में ऐडवर्टाइजिंग और प्रमोशनल एक्स्पेन्डीचर के नाम पर ट्रांसफर कर दिए गए थे। चार्जशीट में यह भी बताया गया है कि 2008 में माल्या ने किंगफिशर एयरलाइन के खाते से 15.9 करोड़ रुपए लोन राशि भी निकाल ली थी और इसे अपनी आईपीएल टीम आरसीबी के खाते में ट्रांसफर कर लिया था।

    गौरतलब है कि ईडी ने पिछले साल माल्या के खिलाफ पहला चार्जशीट दायर किया था। माल्या इस समय लंदन में हैं। माल्या के खिलाफ पहला चार्जशीट 900 करोड़ रुपए के आईडीबीआई बैंक-किंगफिशर एयरलाइंस ऋण धोखाधड़ी मामले में दायर किया था। ईडी अब तक इस मामले में 9,890 करोड़ रुपए की संपत्तियां जब्त कर चुकी है।

    #vijay mallya
    Shagun

    Keep Reading

    इंस्पेक्टर के बंद घर में चोरों का दुस्साहस: जेवर-नकदी लूटे, महंगी शराब गटककर पार्टी मनाई

    Ghazipur: Police raid within just 2 hours! Officers pursued the suspects behind a jewelry store robbery and opened fire; 2 suspects injured.

    गाजीपुर: सिर्फ 2 घंटे में दबिश! सर्राफा लूटने वाले बदमाशों को पुलिस ने दौड़ा-दौड़ाकर मारी गोली, 2 घायल

    Big revelation in Tiger Shroff firing case: Superstar Aamir Khan was the target of Lawrence Bishnoi gang, his house was reconnoitered three times.

    टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में बड़ा खुलासा: लॉरेंस बिश्नोई गैंग के निशाने पर थे सुपरस्टार आमिर खान, घर की हुई थी तीन बार रेकी

    Deaths of five members of the same family in Noida spark a sensation; talk of hunger and financial distress raises questions.

    नोएडा में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत से सनसनी, भूख और आर्थिक तंगी की चर्चा ने उठाए सवाल

    पांच शहरों में FSDA की बड़ी कार्रवाई, 7 रेस्तरां के लाइसेंस निलंबन की संस्तुति

    Gang arrested for honey-trapping and blackmailing the Walterganj Station House Officer (SHO).

    वाल्टरगंज थानाध्यक्ष को हनीट्रैप में फंसाकर ब्लैकमेल करने वाला गिरोह गिरफ्तार

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    A tree fell in front of a temple and then ended up behind it—even AI is baffled; it’s hard to tell whether the viral video is real or fake!

    पेड़ मंदिर के सामने गिरा फिर खुद मंदिर के पीछे जा गिरा, AI भी हैरान, वायरल वीडियो असली या नकली कहना मुश्किल !

    November 11, 2026
    Arjun Rampal will peel back the layers of suspense in ‘The Blind Game’!

    ‘द ब्लाइंड गेम’ में अर्जुन रामपाल खोलेंगे सस्पेंस की परतें!

    November 11, 2026
    सौ से अधिक मजदूरों का हुआ सम्मान

    सौ से अधिक मजदूरों का हुआ सम्मान

    November 11, 2026
    Yogi government's Diwali gift: Dearness Allowance for state employees raised to 63%

    कैथल में जयमाला पर रील का बवाल: दुल्हन डांस में व्यस्त, बारात बिना शादी लौटी

    November 8, 2026
    Yogi government's Diwali gift: Dearness Allowance for state employees raised to 63%

    योगी सरकार का दीपावली तोहफा: राज्य कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 63% हुआ

    November 7, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading