शिवसेना-बीजेपी में तकरार बढ़ीं, मुंबई-अहमदाबाद के बीच चल रही महत्वाकांक्षी योजना बुलेट ट्रेन का शिवसेना करेगी विरोध
मुंबई, 22 जून। भाजपा को लेकर शिवसेना की नाराजगी दूर होती नहीं दिख रही है हालत यदि यही रहे तो हो सकता है 2019 में शिवसेना-भाजपा अलग हो जाएं! शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने एक बार फिर बीजेपी पर निशाना साधा और पीएम मोदी को जुमलेबाज बताया। अगले लोकसभा चुनावों में शिवसेना के अकेले दम पर चुनाव लड़ने की बात दोहराते हुए उद्धव ठाकरे ने ऐलान किया है कि श्रीनिवास वनगा पालघर लोकसभा क्षेत्र से पार्टी के उम्मीदवार होंगे।

सूत्रों की मानें तो, पार्टी महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव अकेले लड़ने के मूड में है, लेकिन लोकसभा चुनाव पार्टी बीजेपी के साथ ही लड़ेगी, क्योंकि ज्यादातर सांसदों का मानना है कि बीजेपी के साथ रहने ही वे एकजुट विपक्ष के सामने खड़े हो पाएंगे।
शिवसेना के 52वें स्थापना दिवस के मौके पर उद्धव ठाकरे ने पार्टी को मजबूत करने की बात करते हुए कार्यकर्ताओं से घर-घर जाने को कहा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा, ‘आप लोग घर-घर जाइए और पता कीजिए कि केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ लोगों को मिल पा रहा है या नहीं।
उन्होंने अपने समाचार पत्र में लोकसभा चुनाव इसी साल के दिसमबर होने का दावा करते हुए उद्धव ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को कहा कि वे चुनावी तैयारी में जुट जाएं। उद्धव ठाकरे ने कहा कि राज्य का अगला मुख्यमंत्री शिवसेना से होगा। उद्धव ठाकरे ने ये भी कहा कि शिवसेना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मुंबई-अहमदाबाद के बीच चल रही महत्वाकांक्षी योजना बुलेट ट्रेन का विरोध करेगी। पार्टी मुंबई-वड़ोदरा एक्सप्रेस-वे का भी विरोध करेगी। क्योंकि इन योजनाओं से महाराष्ट्र से ज्यादा गुजरात को लाभ मिलेगा।’







