- पीएनबी मेटलाइफ जूनियर बैडमिंटन चैम्पियनशिप
- अक्षर अथर्व ने शीर्ष वरीय आरडीएसओ के ओजस खन्ना को 11-4, 11-3 से हराया
- अभिषेक कुशवाहा ने दूसरी वरीय संस्कार यादव को 11-8, 11-7 से हराया
लखनऊ, 02 जुलाई। भारत की अग्रणी जीवन बीमा कंपनी पीएनबी मेटलाइफ द्वारा आयोजित पीएनबी मेटलाइफ जूनियर बैडमिंटन चैम्पियनशिप के चौथे सत्र के लखनऊ चरण के तीसरे दिन भी कई रोमांचक मैच खेले गए जिसमें बालक अंडर-11 में गैर वरीय अक्षर अथर्व ने सबको चौका दिया। अक्षर अथर्व ने शीर्ष वरीय आरडीएसओ के ओजस खन्ना को 11-4, 11-3 से मात देते हुए उलटफेर भरी जीत के साथ प्री क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली।
बालक अंडर‘-11 में ही पीजीबीए के अभिषेक कुशवाहा ने दूसरी वरीय धीरज बैडमिंटन अकादमी के संस्कार यादव को 11-8, 11-7 से मात देकर दूसरा उलटफेर करते हुए प्री क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।
केडी सिंह बाबू स्टेडियम के बैडमिंटन हाल में खेले जा रही चैंपियनशिप में बालक अंडर-11 और बालिका अंडर-15 में राउंड 32 के मुकाबले खेले गए जिसमें जीत दर्ज करने वाले खिलाड़ियों ने अंतिम 16 में स्थान सुरक्षित कर लिया।
बालक अंडर-11 के राउंड 32 के मुकाबलों में सेंट मेरी इंटर कॉलेज, इटावा के अणर्व दुबे ने इंफीनाइट स्पोर्ट्स अकादमी के सत्यम कुमार को 11-6, 11-5 से हराया जबकि फैजाबाद के दिव्यांश सिंह ने बीबीडी बैडमिंटन अकादमी के आकर्ष राय को तीन गेम तक खिंचे रोमांचक मुकाबले में 5-11, 11-7, 11-6 से हराया। इस वर्ग के अन्य मैचों में गर्वनमेंट अकादमी के अंकित सिंह ने बीबीडी बैडमिंटन अकादमी के अक्षय पाण्डेय को 11-9, 11-6 से, चावला अकादमी के सूरज यादव ने प्राइमरी स्कूल पुलिस लाइन के कपिल को 11-4, 11-5 से, सेंट फ्रांसिस के युवराज ने जीआरएम स्कूल बरेली के देवांश गुप्ता को 8-11, 11-5, 11-5 से, हरकीरत सिंह चावला ने धीरज बैडमिंटन अकादमी के अखंड प्रताप सिंह को 11-7, 11-5 से, एसटीएस पौड़ी के तरूण पंत ने इलाहाबाद के 11-8, 10-11, 11-7 से,
स्पोर्ट्स स्टेडियम बांदा के राजवीर सिंह यादव ने वरदान श्रीवास्तव को 11-7, 11-4 से, भानू देवी गोयल कॉलेज बालाजी के एसके चौरसिया ने मिनी स्टेडियम के कार्तिक बाबलेश को 11-10, 11-8 से, धीरज बैडमिंटन अकादमी के पुलक पांडे ने बीबीडी बैडमिंटन अकादमी के अमन तिवारी को 11-3, 11-0 से, झांसी पुलिस लाइन प्राइमरी स्कूल के लक्ष्य ठाकुर ने श्रवण राज को 11-5, 11-8 से एवं सेंट मैरी स्कूल भदोही के आयुष यादव ने स्पोर्ट्स स्टेडियम फैजाबाद के आयुष मिश्रा को 11-9, 11-3 से मात देकर प्री क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।
दूसरी वरीय सौम्या देहरान बालिका अंडर-15 के अंतिम 16 में
बालिका अंडर-15 के राउंड 32 के मुकाबलों में दूसरी वरीय जेपी पब्लिक स्कूल की सौम्या देहरान ने लॉरेटा कान्वेंट लखनऊ की वान्या सिंह को 11-4, 11-3 से हराकर प्री क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। अन्य मुकाबलों में अवध स्कूल गोमतीनगर की काव्या कुशवाहा ने मिनी स्टेडियम की सिमरन नरेश को 11-3, 11-6 से, डी.कैम्ब्रिज की सुभद्रा चाहर ने रोटरी क्लब आरा बिहार की सुधा को 7-11, 11-10, 11-4 से, धीरज बैडमिंटन अकादमी की शचि मिश्रा ने साई लखनऊ की पावनी को 11-7, 11-6 से, सेंट मैरी की प्रीति पाल ने बीबीडी बैडमिंटन अकादमी की अयोना को 11-10, 11-10 से, देहरादून की समृद्धि तिवारी ने स्टैला मेरी लखनऊ की आद्या मिश्रा को 11-5, 11-8 से, गोपीचंद बैडमिंटन अकादमी ग्रेटर नोएडा की शुचि पाण्डेय ने सेठ एमआर जयपुरिया की अरूणिमा मिश्रा को 11-2, 11-3 से, रजा इंटरनेशनल गर्ल्स स्कूल की अमृता लोखिता ने फ्लाई हाई स्पोर्ट्स अकादमी की वंशिका जैन को 11-6, 11-10 से,
आरएनएस की रिया मेहरोत्रा ने सुहानी सोनी को 11-2, 11-3 से, केडीएमए वर्ल्ड बैडमिंटन अकादमी की विभूति सिन्हा ने सेंट मैरी की अरूणिमा सिंह को 11-8, 9-11, 11-9 से, आगरा के एकलव्य स्टेडियम की समृद्धि ने आर्मी पब्लिक स्कूल की क्षितिजा पाल को 11-7, 11-5 से, बीबीडी बैडमिंटन अकादमी की पावनी कालरा ने टीएस इंटर कॉलेज की आस्था वर्मा को 11-4, 11-2 से, पीपीएसएम की एकांशी त्यागी ने जयपुरिया स्कूल की अदिति खंडेलवाल को 11-10, 11-9 से एवं एसएफसी की अनन्या गर्ग ने बीबीडी बैडमिंटन अकादमी की श्रेया यादव को 11-8, 11-3 से हराकर अंतिम 16 में स्थान सुरक्षित किया।
इस साल, समूचे देश की लम्बाई-चौड़ाई को कवर करने के लिए जेबीसी टूर्नामेंट 10 शहरों – चंडीगढ़, बेंगलुरू, कोच्चि, लखनऊ, पुणे, मुंबई, कोलकाता, हैदराबाद, गुवाहाटी और नई दिल्ली में निर्धारित है। मैच चार आयु वर्गों में खेला जाएगा – अंडर-9, 11, 13 और 15, लडक़ों व लड़कियों के लिए। प्रत्येक शहर टूर्नामेंट से प्रत्येक श्रेणी के शीर्ष दो बच्चे राष्ट्रीय खिताब के लिए 9-10 अगस्त को नई दिल्ली में निर्धारित राष्ट्रीय समापन पर आगे बढ़ेंगे। लखनऊ के बाद, जेबीसी 4 पुणे और मुंबई की यात्रा करेगा।







