Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, April 19
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»बिहार

    कर संग्रह में पारदर्शिता आने से कर चोरी पर लगा अंकुश: शिव नारायण सिंह

    By July 3, 2018 बिहार No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 557
    • करदाताओं की संख्‍या हुआ इजाफा
    • पिछले तीन महीने के दौरान 70% का हुआ ग्रोथ

    पटना, 03 जुलाई। कर एकीकरण की सबसे बड़ी क्रांति जीएसटी के एक वर्ष पूरा होने के मौके पर सोमवार को आयकर विभाग की ओर पहली वर्षगांठ पटना‍ स्थ्‍िात केद्रीय राजस्‍व भवन (उपभवन) के प्रेक्षागृह में जीएसटी दिवस 2018 के रूप में मनाई गई। जीएसटी दिवस के मौके पर आयोजित कार्यक्रम को मुख्‍य अतिथि के रूप में केंद्रीय माल एवं सेवा कर, रांची प्रक्षेत्र पटना के प्रधान मुख्‍य आयुक्‍त शिव नारायण सिंह ने संबोधित करते हुए कहा कि जीएसटी लागू होने के बाद देश भर में कर संग्रह में एकरूपता के साथ पारदर्शिता भी आयी है। टैक्‍स चोरी की आशंका भी न्‍यूनतम हो गयी है। उन्‍होंने कहा कि पूरी प्रणाली कंप्‍यूटर आधारित है और गड़बडी करने वाले जरूर पकड़े जाएंगे। इससे पहले उन्‍होंने कार्यक्रम का विधिवत शुभांरभ दीप जला कर किया।

    श्री सिंह ने कहा कि जीएसटी लागू होने के एक वर्ष के अंदर ही लगभग 1,83,000 नये करदाताओं ने बिहार में रजिस्‍ट्रेशन कराया, जो एक बड़ी उपलब्धि है। अभी भी रजिस्‍ट्रेशन लगातार हो रहा है। उन्‍होंने बताया कि इस साल 4503 करोड़ राजस्‍व संग्रह किया गया, जबकि पिछले वर्ष 2598 करोड़ का ही राजस्‍व संग्रह हुआ था। अभी तक 63 प्रतिशत करदाताओं ने ही अपना जीएसटी रिटर्न फाइल किया। इस संबंध में विभाग की ओर से 18,913 ऐसे करदाताओं को नोटिस भी जारी किया गया है, जिन्‍होंने अपना रिटर्न अभी तक फाइल नहीं किया है।  पिछले साल की तुलना में टैक्स संग्रह में 29 % की ग्रोथ बिहार और झारखंड में दर्ज की गयी है। बिहार में 82 हजार से बढ़कर टैक्स दाताओं की संख्या एक लाख 66 हजार हो गयी है। पिछले तीन महीने के दौरान इसमें 70% का ग्रोथ दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि जीएसटी लागू होने के बाद उत्पाद समेत जो भी अप्रत्यक्ष कर थे, वे सभी प्रत्यक्ष हो गये हैं।

    मालूम हो कि माल एंव सेवा कर रांची क्षेत्र, पटना द्वारा एक से सात जुलाई तक जीएसटी सप्‍ताह विभिन्‍न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर कई कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया, जिसमें केंद्रीय राजस्‍व कॉलोनी, सालिमपुर अहरा, पटना में वृक्षारोण और केंद्रीय राजस्‍व भवन (उपभवन) में रक्‍तदान शिविर का आयोजन हुआ। इसमें लगभग सौ से अधिक अधिकारियों, कर्मचारियों और आम जनता ने रक्‍तदान किया। वहीं, जीएसटी दिवस पर आयोजित कार्यक्रम की अध्‍यक्षता  के. सी. घुमरिया, प्रधान मुख्‍य आयुक्‍त, आयकर पटना ने की और इस मौके पर आयुक्‍त  रंजीत कुमार, विनायक चंद्र गुप्‍ता, नितिन आनंद, डॉ प्रतिमा, आयुक्‍त सह सचिव बिहार सरकार एवं एस आर मलिक महानिदेशक अनुसंधान आयकर, पटना के अलावा बिहार इंडस्‍ट्रीज एसोसिएशन चार्टड अकाउंटेंट एसोसिएशन, ट्रेड यूनियन, चैंबर ऑफ कॉमर्स और केंद्र सरकार के वरिष्‍ठ अधिकारी भी शामिल हुए।

    Keep Reading

    Social Worker Rupesh Pandey's Mother Passes Away; Wave of Grief Sweeps Through Champaran

    समाजसेवी रुपेश पाण्डेय की माता श्री का निधन, चंपारण में शोक की लहर

    Nature's unparalleled treasure trove in the Govardhana Forest Range of the Valmiki Tiger Reserve.

    वाल्मीकि टाइगर रिजर्व के गोवर्धना फॉरेस्ट रेंज में प्रकृति का अनुपम खजाना

    Bihar's 'Water Man': In a solitary battle spanning 30 years, he carved through a mountain to dig a 3-kilometer canal... Laungi Bhuiyan—the true successor to Dashrath Manjhi!

    बिहार का जलपुरुष: 30 साल की अकेली जंग में पहाड़ चीरकर 3 किमी नहर खोद डाली… लौंगी भुइयां, दशरथ मांझी का सच्चा वारिस!

    A new dimension of education in Lucknow: The grand inauguration of the sixth branch of SKD Academy tomorrow.

    वरिष्ठ नागरिकों ने लखनऊ में सजाई गीतों की रंगीन महफिल

    Lucknow Book Fair, Day 3: From Hakim Luqman's Magical Remedies to AI—The Book Fair Transforms into a Popular Picnic Spot!

    लखनऊ पुस्तक मेला दिन 3: हकीम लुकमान के जादुई नुस्खों से लेकर AI तक, किताबों का मेला बना पिकनिक स्पॉट!

    Literary gathering held in Lucknow; Kavyangan Literary Forum created a unique blend of emotion and humor!

    लखनऊ में साहित्य की महफिल सजी, काव्यांगन साहित्यिक मंच ने रचा भावुक और हास्य का अनोखा संगम!

    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Parashurama Transcends the Boundaries of Caste: A Sociological Analysis of Mohan Bhagwat's Statement

    जाति की सीमाओं से परे हैं परशुराम, मोहन भागवत के बयान का समाजशास्त्रीय विश्लेषण

    April 19, 2026
    'I will change the name of Kannauj to Gorakhpur!' — Akhilesh Yadav's sharp retort to Smriti Irani's challenge.

    ‘कन्नौज का नाम बदलकर गोरखपुर कर दूंगा!’ – स्मृति ईरानी के चैलेंज पर अखिलेश यादव का तीखा जवाब

    April 19, 2026
    Grand Event in Lucknow: ‘I-Inspiration Awards 2026’ — A Unique Confluence of AI Education, Women's Empowerment, and Inspiration

    लखनऊ में ‘I-Inspiration Awards 2026’ का भव्य आयोजन: AI शिक्षा, महिला सशक्तिकरण और प्रेरणा का अनोखा संगम

    April 19, 2026
    Grand Organization of 'Shiksha Chaupal' and 'School Chalo Rally': A Message of Awareness for Parents to Ensure 100% Enrollment and Attendance of Children

    शिक्षा चौपाल और स्कूल चलो रैली का भव्य आयोजन: बच्चों के 100% नामांकन व उपस्थिति के लिए अभिभावकों में जागरूकता का संदेश

    April 19, 2026
    'Maahi Ve' Song Released! Ganesh Acharya and Akanksha Puri's Romantic Track Goes Viral

    माही वे’ गाना रिलीज ! गणेश आचार्य और आकांक्षा पुरी का रोमांटिक ट्रैक वायरल

    April 18, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading