वर्षों से व्याप्त जनसमस्याओं को लेकर विरोध प्रदर्शन
लखनऊ। पिछले कई वर्षों से बदहाली का सामना कर शहर के सरोजनीनगर द्वितीय वार्ड के अन्तर्गत झण्डे वाला चैराहा, बदाली खेड़ा के नागरिकों ने सड़कों पर उतरकर मार्च निकालकर सांकेतिक प्रदर्शन किया। योगी सेना भारत के उपाध्यक्ष मोहित मिश्रा के नेतृत्व में हुये इस प्रदर्शन कार्यक्रम में नागरिकों ने बताया कि क्षेत्र में बदाली खेड़ा में बीते लगभग आठ वर्षों से सड़कों और नाली का न तो निर्माण हुआ, और न ही स्ट्रीट लाईट न होने से शाम ढलते ही क्षेत्र अंधेरे में डूब जाता है।
योगी सेना भारत के तत्वावधान में हुये विरोध प्रदर्शन के बाद सभा में नागरिकों ने क्षेत्र की समस्याओं को उठाते हुये बताया कि क्षेत्र की समस्याओं के निराकरण की मांग को लेकर कई बार क्षेत्रीय विधायक, महापौर और पार्षद को ज्ञापन भी दिया जा चुका है लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। नतीजतन क्षेत्र में गंदगी की वजह से बीमारियों हैजा, इंफेक्शन जैसी बीमारियों का सामना करना पड़ता हैं।
बदाली खेड़ा में जनसमस्याओं को लेकर हुये विरोध प्रदर्शन में संगठन के प्रमुख गौरव वर्मा, महासचिव ज्योति वर्मा, राष्ट्रीय सचिव सूरज साहू, कोषाध्यक्ष गीतांजलि, मंत्री विशाल तिवारी, युवा नेता दिव्यांश, आशुतोष द्विवेदी, मानसी शर्मा मौजूद रहे।







