Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, May 24
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»ब्लॉग»Current Issues

    अन्नदाताओं की सुधि

    By July 9, 2018 Current Issues No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 590
    जी क़े चक्रवर्ती
    देश मे सरकारे आती हैं और अपना कार्यकाल पूरा कर चली जाती है। यह सिलसिला देश के आजादी काल से चला आ रहा है। किसानों के आर्थिक हालातों एवं उनकी समस्यों पर पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शात्री के अलावा आज तक उनके जैसा सोचने-विचारने वाला अभी तक कोई भी नही हुआ। किसान अपने अनाजों के समर्थन मूल्य में बृद्धि करने से लेकर खाद-पानी एवं बीज जैसे अनेक तरह के माँगों को लेकर देश समय समय पर अनेक राज्यों में धरना प्रदर्शन करते रहे लेकिन आज तक देश के सबसे निम्न आय वाले लोगों में उनकी गिनती होती चली आ रही है। किसानों की समस्यों को हल करने एवं उनको उनके उत्पादनो के समर्थन मूल्यों को बढ़ाने और उनकी समस्यों पर ध्यान देने की चिंता देश मे होने वाले चुनावों के नजदीक आने पर सभी पार्टियों को दिखाने लगती है और चुनाव समाप्त होते ही उनकी सुधि लेने वाले लोग एकदम से गायब हो जाते इस तरह से हमारे देश के किसानों को लगातार एक लम्बे अर्से से वेबकूफ बनते चले आ रहे हैं।
    देश मे एक समय ऐसा भी था, जब सरकारें फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य में थोड़ी बहुत वृद्धि कर उसे बहुत बड़ी बृद्धि के रूप में और किसानों के हक में लिए गए फैसले की संज्ञा देने लगती थी। लेकिन वर्तमान समय मे देश के किसानों एवं खेती की दयनीय अवस्था को देखते हुए ऐसा फैसला लिया जाना अत्यंत आवश्यक हो था। समय की पुकार एवं आवश्यकताओं की पूर्ति करने वाले इस फैसले के साथ ही यह भी ध्यान रखा जाना चाहिए कि केवल फसलों की खरीद पर लाभकारी मूल्य देने भर से ही खेती की दशा-दिशा में सुधार नहीं होने वाला है।
    खेती को आधुनिक एवं उसकी उन्न्ती के लिए अभी भी बहुत कुछ किये जाने की आवश्यकता है। इस क्रम में यह सुनिश्चित किया जाना बहुत आवश्यक हो गया है कि किसान वर्तमान समय मे अत्याधुनिक ढंग से खेती करेंने में सक्षम हो, साथ ही साथ यह भी ध्यान दिये जाने की आवश्यकता है कि खाद्यान्नों के साथ-साथ फल-सब्जियों के भी भंडारण और उन्हें एक स्थान से दूसरे स्थान पर सुगमता से पहुंचाने की भी कोई पुख्ता व्यवस्था किया जाना चाहिए। किसानों के कृषि उपज की खरीद-बिक्री की समुचित व्यवस्था किये जाने की भी जरूरतों के  है तभी वर्ष 2022 तक किसानों की आय को दोगुना करने का जो लक्ष्य रखा गया है उसको हासिल करने में हमे कामयाब हो सकेंगे।
    एक लंबे अर्से के बाद आखिरकार केंद्र सरकार को देश के किसानों से किये गये वादे का ध्यान आ ही गया। इसके मध्य केंद्र सरकार ने खरीफ की फसलों के बढ़े हुए न्यूनतम समर्थन मूल्य की घोषणा की है। किसानों को उनके फसलों के समर्थन मूल्य में बृद्धि करने का वादा बजट में किया गया था, इसलिए इसका विशेष रूप से किसानों द्वारा प्रतीक्षा किया जा रहा था कि खरीफ फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य कब घोषित किये जाते भी हैं या नही? किसानों द्वारा इसकी प्रतीक्षा बड़े कौतुहल और जिज्ञासा के साथ हो रही थी कि सरकार की ओर से किये जाने वाली घोषित न्यूनतम समर्थन मूल्य वास्तव में लागत से डेढ़ गुना होंगी भी या नहीं? केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह द्वारा इस बात का उल्लेख किया गया कि खरीफ की फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य लागत से डेढ़ गुना ही बैठता हैं।
    क्योंकि सरकार द्वारा न्यूनतम समर्थन मूल्य की गणना किये जाने से पहले खेती के सभी खर्चों को जोड़कर किसानों के परिवार द्वारा किये गए श्रम के मूल्य का आंकलन करने के पश्यचत कुल लागत में पचास प्रतिशत लाभांश को भी जोड़े जाने से इस फैसले पर किसी भी तरह के विवाद की उत्पत्ति होने की संभावन बहुत ही नगण्य है, लेकिन फिर भी जैसा कि विपक्षियों का वास्ता केवल विरोध जताने से ही होता है लेकिन सबसे अधिक महत्व इसका है कि किसान संतोष प्रकट करते भी हैं या नहीं?
    क्योंकि किसानों की संतुष्टि ही इस समर्थन मूल्य के सही होने का माप दंड तो है साथ ही उन्हें ऐसा लगना चाहिए कि खेती-किसानी अब मात्र घाटे का सौदा नहीं रह गया है कृषि उत्पादन जैसे कपास, धान, दलहन, तिलहन समेत खरीफ की चौदाह फसलों के दामों में डेढ़ गुना तक न्यूनतम समर्थन मूल्यों में बृद्धि किये जाने से देश के किसान को अपने कृषि उत्पादनो को बेचने के बाद जो रुपये हाथ आएंगे उससे वे अपनी रोजमर्रा की आम जरूरतें पूरी कर अपना जीवन-यापन अच्छे ढंग कर सकेंगे। ऐसा होने पर ही उनके बीच खुशहाली का संचार तो होगा ही अपितु उनके गांवों की समृधि में भी बढ़ोत्तरी होगी।

    Keep Reading

    Trump's Stern Ultimatum to Iran: 'Complete Surrender' on Nuclear Missiles—or an Attack?

    दुनिया युद्ध की आग में घिरी: शांति की उम्मीद कमजोर

    भीषण लू का अलर्ट! किसानों के लिए जारी हुई महत्वपूर्ण सलाह, फसल-पशु बचाओ

    वृक्षों से खाली मेरे मार्ग, मैं अभागा बबेरू!

    Abhijeet Deepke's "Intellectual Strike on Hot Iron" takes the internet by storm; the "Virtual Cockroach Janata Party" goes viral.

    अपमान की कोख से उपजी देश की सबसे बड़ी डिजिटल क्रांति

    ‘जियो और जीने दो’ का सिद्धांत जैव विविधता के लिए वरदान

    My paths are empty of trees, I am a wretched babe!

    प्रकृति की कराह और मनुष्य की आत्मघाती महत्वाकांक्षा

    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Trump's Stern Ultimatum to Iran: 'Complete Surrender' on Nuclear Missiles—or an Attack?

    दुनिया युद्ध की आग में घिरी: शांति की उम्मीद कमजोर

    May 23, 2026
    Fire rains from the sky! India's 50 hottest cities are ranked, with Uttar Pradesh leading again.

    आसमान से बरस रही आग! भारत के 50 सबसे गर्म शहरों पर कब्जा, यूपी फिर से सबसे आगे

    May 23, 2026
    Sonia Bansal's 'Radha Rani' avatar shines in Cannes

    कान्स में छाया सोनिया बंसल का ‘राधा रानी’ अवतार

    May 23, 2026
    Not swearing in a councilor declared elected is highly condemnable, undemocratic, and unconstitutional: SP leader Vandana Mishra,

    निर्वाचित घोषित किए गए पार्षद को शपथ न दिलाना बेहद निंदनीय, अलोकतांत्रिक और संविधान विरोधी कृत्य: सपा नेत्री वंदना मिश्रा पूर्व महापौर प्रत्यासी

    May 23, 2026
    Chowk Santoshi Mata Temple is the center of faith and belief

    आस्था और विश्वास का केन्द्र है चौक सन्तोषी माता मन्दिर

    May 22, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading