Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, November 18
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»धर्म»Spirituality

    राष्ट्रीय योग प्रतियोगिता में लखनऊ केवी ने लहराया परचम

    By July 9, 2018 Spirituality No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 658

    लखनऊ, 09 जुलाई 2018: उड़ीसा की राजधानी भुवनेश्वर स्थित केआईआईटी में आयोजित 49वी केन्द्रीय विद्यालय संगठन की राष्ट्रीय योग प्रतियोगिता में लखनऊ संभाग की टीम ने जोरदार प्रदर्शन कर अपना परचम लहराया। लखनऊ संभाग की बालक 14 वर्ष की टीम ने रजत पदक और बालक 17 वर्ष की टीम ने कांस्य पदक प्राप्त किया। इसके साथ ही व्यक्तिगत प्रतियोगिता में बालक 19 वर्ष  में स्वर्ण  एवं कांस्य पदक तथा 14 वर्ष में रजत पदक प्राप्त किया । बालिका वर्ग में 19 वर्ष की टीम को भी रजत पदक प्राप्त हुआ और 19 वर्ष की व्यक्तिगत प्रतियोगिता में कांस्य पदक हासिल किया।

    अंडर-19 बालक व्यक्तिगत प्रतियोगिता में वरूण ने स्वर्ण पदक, शिवानं त्रिपाठी ने कांस्य पदक जीता।  अंडर-19  बालिका वर्ग की व्यक्तिगत प्रतियोगिता में हंसिया नेगी ने कांस्य पदक जीता। वही बालक 14 वर्ष आयु वर्ग की टीम प्रतियोगिता में ईशान, तन्मय, प्रशांत, भूपाल  और शिवेंद्र ने रजत पदक जीता। बालक 17 वर्ष  आयु वर्ग में अंकित, जुनैद, अतुल, अमनदीप  और रामकृष्णा की टीम ने कांस्य पदक जीता ।वही बालिका 19 वर्ष  आयु वर्ग मे हंसिका, विभा, रिया, तिशा और रिशानशी की टीम ने रजत पदक जीता। बालिका 14 वर्ष  आयु वर्ग में केन्द्रीय विद्यालय लखनऊ कैट की शुभी सिंह एवं उनकी टीम की अन्य सदस्यो ने टीम को फाइनल राउंड तक ले जाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। इसी तरह बालक 19 वर्ष  आयु वर्ग में शिवम, सचिन और सुधाकर ने टीम को फाइनल राउंड में पहुंचाने मे महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। चार खिलाडियो का चयन  एसजीएफआई प्रतियोगिता के लिए किया गया।

    योग शिक्षक संजीव त्रिवेदी ने बताया कि तीन महीने तक कठिन योगाभ्यास कर केंद्रीय विद्यालय दिलकुशा कैंट, 7वीं की छात्रा शुभी सिंह ने राष्ट्रीय योग प्रतियोगिता में पहुँच कर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया। हालाँकि लखनऊ रीजन के सभी विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। योग शिक्षक संजीव त्रिवेदी एवं नवनीत कुमार पांडेय एवं दीपिका त्रिपाठी ने  इनको कोचिंग प्रदान किया।

    Keep Reading

    A major cricketing battle is set to unfold in Nairobi, with the world’s top players taking to the field starting December 3rd.

    नैरोबी में छिड़ेगी क्रिकेट की महाजंग, 3 दिसंबर से मैदान पर उतरेंगे दुनिया के धुरंधर

    Quote: Your love and your behavior—that is the real magnet!

    Quote: असली चुंबक है तो आपका प्रेम और आपका व्यवहार!

    Suryakumar Yadav's daughter won hearts in meeting PM Modi, her easy style is being discussed

    सूर्यकुमार यादव की बेटी ने पीएम मोदी से मुलाकात में जीता दिल, सहज अंदाज की हो रही चर्चा

    GCRG International School wins the 2nd KN Singh Memorial Trophy

    जीसीआरजी इंटरनेशनल स्कूल ने जीती द्वितीय केएन सिंह मेमोरियल ट्रॉफी

    Rama Ekadashi 2026: A Sacred Day, Infinite Merit

    रामा एकादशी 2026 : पावन एक दिन, अनंत पुण्य

    Cricket stars and a fresh take on fashion: two major events in Mumbai grab the headlines

    क्रिकेट के सितारे और फैशन का नया अंदाज, मुंबई में दो बड़े आयोजनों ने बटोरी सुर्खियां

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Revati Mahurkar Makes a Powerful Impression in ‘Powder’!

    अब ‘पाउडर’ में दिखाएंगी अभिनय का दम!

    November 17, 2026
    Akhilesh Yadav’s Ram Mandir visit: Will it increase political difficulties for Rahul Gandhi?

    अखिलेश यादव का राम मंदिर दौरा: क्या राहुल गांधी के लिए बढ़ाएगा राजनीतिक मुश्किलें?

    November 17, 2026
    Book Review: 'Kandhon Ki Pathshala' is an enduring tale of life navigating through light and shadow, and a story of self-respect.

    पुस्तक समीक्षा: धूप-छांव से जूझती ज़िंदगी और स्वाभिमान की अमर दास्तान है ‘कंधों की पाठशाला’

    November 17, 2026
    An Untouched Mystery of the 'Land of Gods' (Devbhumi): Ancient Temples in Almora Where Both Faith and Science Bow in Reverence!

    देवभूमि का अनछुआ रहस्य: अल्मोड़ा के वो प्राचीन मंदिर, जहाँ आस्था के साथ विज्ञान भी नतमस्तक है!

    November 17, 2026

    GTDC समिट APJ ने वैश्विक नवाचार को बढ़ावा देने में डिस्ट्रीब्यूशन की अहम भूमिका को रेखांकित किया

    November 17, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading