लखनऊ, 12 जुलाई 2018: लखनऊ जिला चेस स्पोर्ट्स एसोसिएशन के तत्वावधान में लखनऊ जिला एमेच्योर ओपन चेस चैंपियनशिप आगामी 14 से 15 जुलाई तक सेक्टर ओ, मानसरोवर योजना, ट्रांसपोर्ट नगर स्थित शिवानी पब्लिक स्कूल में होगी।
चैंपियनशिप में भाग लेने के इच्छुक खिलाड़ी अपनी प्रविष्टियां 14 जुलाई को सुबह 8ः30 बजे से लेकर दस बजे तक दे सकते है। अधिक जानकारी के लिए मोबाइल न. 7459899385 पर संपर्क स्थापित कर सकते है।







