कुमार स्वामी की आखों में आंसुओं को देखकर महागठबंधन ने दी नसीहत
नई दिल्ली, 16 जुलाई 2018: महागठबंधन के घूँट क्या होते हैं यह कोई कर्नाटक के मुख्यमंत्री कुमार स्वामी से पूछें तो वह यही कहेंगे कि गठबंधन एक आग का दरिया हैं और डूब कर जाना है। अब कर्नाटक के मुख्यमंत्री एचडी कुमार स्वामी के रोने पर सियासी बयानबाजी का दौर शुरू हो गया है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने उन्हें नसीहत दी कि वह हिम्मत रखें। बता दें कि एक कार्यक्रम में कर्नाटक के सीएम एचडी कुमार स्वामी ने गठबंधन सरकार की मजबूरियां गिनाई हैं।
एक कार्यक्रम के दौरान मंच से बोलते हुए कुमार स्वामी इतने भावुक हो गए कि उनकी आंखें छलक उठी गठबंधन सरकार चलाने का दबाव बयां करते हुए सीएम श्री कुमार स्वामी ने कहा आप सभी यहां मेरे लिए खड़े हैं। आप सभी खुश हैं कि आपका एक भाई राज्य का मुख्यमंत्री बन गया लेकिन इसमें बिल्कुल भी मैं खुश नहीं हूं।
वोट देने की बारी आई तो पार्टी के कैंडिडेट को भूल गए
गठबंधन वाली सरकार का दर्द पता है मैं विश्वकांत बन गया हूं और इस सरकार के दर्द को निगल लिया है सीएम ने कहा कि उनका दुर्भाग्य है कि चुनावों के दौरान लोग उन्हें सुनने के लिए तो इकट्ठा हुए लेकिन जब वोट देने की बारी आई तो पार्टी के कैंडिडेट को भूल गए कुमार स्वामी ने कहा कि ईश्वर ने मुझे यह शक्ति सीएम पद की दी है। वह तय करेंगे कि मुझे कितने दिन रहना है।







