लखनऊ, 16 जुलाई 2018: उ.प्र. चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी महासंघ का प्रदेश व्यापी राज्य सम्मेलन 17 जुलाई को विश्वैश्रैया प्रेक्षागृह में सम्पन्न किया जाएगा। सम्मेलन की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष रामराज दुबे और सम्मेलन का संचालन राम नरेश यादव, प्रदेश महामंत्री करेंगे। सम्मेलन में प्रधानमंत्री को प्रेषित किये जाने वाले नौ सूत्रीय एवं मुख्यमंत्री को प्रेषित 21 सूत्रीय मांग पत्र पर विस्तार से चर्चा की जाएगी।
इसके उपरान्त प्रदेश भर से आए चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों ने विश्वैश्रैया प्रेक्षागृह से डीएम कार्यालय तक शान्ति मार्च निकालकर डीएम के माध्यम से प्रधानमंत्री को नौ सूत्रीय और मुख्यमंत्री को 21 सूत्रीय मांग पत्र प्रेषित करेगें।
प्रदेश अध्यक्ष रामराज दुबे ने बताया कि भारत सरकार स्तर पर नौ सूत्रीय एवं प्रदेश सरकार स्तर पर 21 सूत्रीय मांगों को लेकर महासंघ क्रामिक रूप से आन्दोलन चला रहा है। इसी क्रम में चार जून 18 को काला फीता बांध कर प्रदेश भर के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी अपना विरोध दर्ज करा चुके है।
12 जून एवं 13 जून को गेट मीटिग कर जिलाािधकारी के माध्यम से ज्ञापन प्रेषित कर चुके है। इसी परिपेक्ष्य में 17 जुलाई को प्रान्तीय सम्मेलन एवं ज्ञापन का कार्यक्रम तय है। इसके उपरान्त 21 अगस्त को प्रदेश भर का चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी एक दिवसीय कार्य बहिष्कार करेगा और 24 अगस्त 18 को प्रान्तीय बैठक बुलाकर बड़े आन्दोलन का ऐलान किया जाएगा।







