Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, June 25
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»धर्म»Spirituality

    मसानी देवी के मंदिर: भवन में जागे भवानी

    By July 20, 2018 Spirituality No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 3,271

    हेमंत कुमार/ जी क़े चक्रवर्ती

    मरी माता के मंदिरों की तरह मसानी देवी के मंदिर भी नदी के किनारे पर मिलते हैं। मसानी देवी के मंदिर कलकत्ता, कानपुर, मथुरा और लखनऊ में है। मसानी देवी का संबंध श्मशान घाट से है। श्मशान को ही देशी भाषा में ‘मसान’ कहते हैं। भगवान शिव के निवास स्थान में कैलाश पर्वत, काशी-बनारस आदी के साथ श्मशान घाट का भी नाम आता है। जहां भूतभवन भगवान शिव वैराग्य भाव से समाधि लगाते हैं। माता पार्वती उनके साथ मसानी देवी के रूप में वहां भगवान शिव के साथ विराजमान रहती हैं। लखनऊ के सहादतगंज मोहल्ले में माता मसानी देवी का एक प्राचीन मंदिर है।

    इस मंदिर के कारण लोगों का विश्वास है कि कभी गोमती नदी इस मंदिर के पास से होकर बहती होगी और यहां कभी श्मशान घाट रहा होगा। यहां माता के प्रसाद में फूल के साथ कौड़िया भी चढ़ाई जाती हैं जो इस मान्यता को बल प्रदान करती है। मुस्लिम आक्रमण के समय लोग विध्वंश के भय से माता की मूर्ति को कुएं में डाल कर भाग गए थे जिसको लोगों ने बाद में निकाला और लोगों की सहयोग से मंशादीन माली ने इस मंदिर का पुनर्निर्माण कराया। इस मंदिर का निर्माण सन 1883 ई0 में किया गया किन्तु मसानी माता की प्रतिमा शंगुकालींन है। मंदिर का प्रवेश द्वार भी पीतल का है। जिसके ऊपर गणेश और लक्ष्मी के सुंदर चित्र उकेरे गये हैं। द्वार के एक ओर मगर पर सवार गंगा जी बनी है तो दूसरी ओर अवध का शाही मोनोग्राम बना हुआ है।

    धर्मग्रह का द्वार भी पीतल का है। जिसमें सूर्य भगवान और गणेश जी बन हुयेे हैं। मसानी देवी के वाहन पंख वाले शेर की मूर्ति भी बनी है जो शक्ति और तीव्र गति का प्रतीक है। मंदिर के आंगन में भी एक खड़े शेर की मूर्ति है। मसानी देवी की पूजा पूजा का दिन बुधवार है। यहां देवी की मंदिर में लोग मनोकामना की पूर्ति के लिए चौकी भरते हैं। इसके लिए सात बुधवार को मंदिर जा कर उसकी चौखट पर फूल, पान, लौंग, बतासा और कौड़ी को चावल के साथ सजाते हैं और गीत गाते हैं :-

    “जो मनसा मेरी विधान न मानी , सो मनसा करे पूरन मसानी।
    खुल गये पट मिनसार, भवन में जागे भवानी।।
    हम गोमती नदी की धारा मंदिर को छोड़कर बहुत दूर चली गई है और मंदिर के चारों तरफ मकान बन गए हैं अतः अब घर परिवार के लोग यहां पूजा करने आने लगे हैं। ग्रहस्थ  लोगों के आने के कारण सात्विक और घरेलू विधि से फूल-बताशे आदि चढ़ा कर महिलाएं यहां पूजा करने लगी हैं।
    लेकिन जब यहां नदी और श्मशान रहा होगा। तब यहां पूजा का ढंग तामसी हो तांत्रिक रहा होगा। क्योंकि ऐसे शमशानी मंदिरों में तांत्रिक साधना करने तांत्रिक, मांत्रिक और अघोरी सन्यासी आते रहते हैं और काली, तारा, भैरव और श्मशान साधना करते है। गृहस्थों का वहाँ कोई काम नहीं होता। फिर भी माता तो माता है, भक्तजन जिस भाव और विधि से उनकी उपासना करें। माता उनके मनोरथ पूर्ण करती हैं।

    Keep Reading

    The Unsung Heroine of the 1857 Revolution: Begum Hazrat Mahal

    1857 की क्रांति की अनसुनी वीरांगना: बेगम हज़रत महल

    Idli. For just one rupee—not a bad deal!

    इडली. सिर्फ एक रुपए में, सौदा बुरा नहीं !

    Fall in love with life; even defeat is beautiful when played with a smile.

    जीवन से इश्क करो, हार भी खूबसूरत है, जब मुस्कुराते हुए खेला जाए

    The solution to every problem in life lies in the name of Shri Ram: CM Yogi Adityanath.

    जीवन की हर समस्या का समाधान श्रीराम के नाम में है : सीएम योगी आदित्यनाथ

    Varanasi Municipal Corporation approves ₹100 crore project.

    काशी में बनेगा दुनिया का सबसे ऊंचा 130 फीट शिवलिंग, 20 एकड़ में शिव थीम पार्क

    बड़े मंगल पर करें ये उपाय सभी दुखों को हर लेंगे हनुमान जी

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Earth's Fury: Devastation in Venezuela from twin powerful earthquakes; tremors felt in India too

    धरती का कहर: वेनेजुएला में दोहरे शक्तिशाली भूकंप से तबाही, भारत में भी कांपी धरती

    June 25, 2026
    World's largest 5,211 kg mercury Shivling installed in Haridwar.

    हरिद्वार में विश्व का सबसे विशाल 5211 किलो पारद शिवलिंग स्थापित

    June 25, 2026
    पैकेजिंग सेक्टर में आईपीओ की दोहरी धूम: नैक और अथर्वा साथ में बाजार में दस्तक देंगे

    पैकेजिंग सेक्टर में आईपीओ की दोहरी धूम: नैक और अथर्वा साथ में बाजार में दस्तक देंगे

    June 25, 2026
    Who is responsible for the growing anarchy in society

    समाज में बढ़ रही अराजकता का जिम्मेदार कौन?

    June 25, 2026
    Ugh! This distorted capitalism and mentality of exploitation.

    उफ़! ये विकृत पूंजीवाद और शोषण की मानसिकता

    June 25, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading