सिरसा, हरियाणा 16 जुलाई 2018: बाबा राम रहीम एक बार फिर चर्चा में हैं। अब खबर है कि साध्वियों से दुष्कर्म के आरोप में रोहतक की सुनरिया जेल में 20 साल की सजा काट रहे डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम के अनुयायियों की संख्या में कोई कमी नहीं आ रही है। डेरा सच्चा सौदा ने अपनी गतिविधियों के संचालन के साथ ही सामाजिक कार्य भी शुरू कर दिए हैं।
सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार हरियाणा में बंद पड़े नाम चर्चा घर धीरे-धीरे खुलने लगे हैं और उनमें डेरा प्रेमियों का आवागमन भी लगातार बढ़ने लगा है। डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत बाबा राम रहीम को जेल के करीब 1 साल होने को आ रहा है।
ऐसे में डेरा प्रेमियों को उम्मीद है कि अन्य कैदियों की तरह उन्हें भी बेहतर चाल-चलन के आधार पर पैरोल मिल सकती है। जिसके चलते डेरा सच्चा सौदा के मुख्यालय सिरसा में होने वाले सामान सप्ताहिक तथा मासिक कार्यक्रम के दौरान डेरा प्रेमियों की भीड़ पहले से ही उड़ने लगी है। इस बारे में मीडिया को डेरा सच्चा सौदा की वाइस चेयरमैन शोभा इंसा ने बताया कि गुरमीत राम रहीम जी डेरा सच्चा सौदा के गद्दी सीन हैं और वही रहेंगे।







