- ‘सिंडिकेट राज’ लोगों को अपने वोट बैंक के लिए कर रहा है इस्तेमाल
मिदनापुर, 17 जुलाई 2018: बंगाल में वामपंथी शासन से भी ज्यादा हालात खराब चल रहे हैं यह बात प्रधानमंत्री सर नरेंद्र मोदी ने सोमवार को कहा कि पश्चिम बंगाल के मिदनापुर में आयोजित एक रैली में कही। उन्होंने कहा कि दशकों से वामपंथी शासन के दौरान जितने बुरे हालात थे उससे भी बदतर स्थिति तृणमूल कांग्रेस के शासन में है। लेकिन जल्द ही राज्य के लोगों को समृद्ध भविष्य की ओर बढ़ने का मौका मिलेगा।
श्री मोदी ने यहां किसान समावेश रैली को संबोधित करते हुए कहा कि दशकों के वामपंथी शासन ने पश्चिम बंगाल को जिस हालात में पहुंचाया। आज हालात उससे भी बदतर होते हैं जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि बंगाल के लोगों को वामदलों से छुटकारा पाने के लिए लोकतंत्र की ताकत का इस्तेमाल किया था और इसमें लंबा समय लगा था लेकिन अब उनके पास जल्द ही समृद्ध भविष हासिल करने का अवसर आने वाला है।
श्री मोदी ने कहा बंगाल समृद्धि भविष्य के लिए एक अवसर का इंतजार कर रहा है कुछ ही महीनों में बंगाल मुक्त होने वाला है मैं बंगाल के लोगों से अनुरोध करता हूं कि एकजुट होकर सोचें। प्रधानमंत्री ने कहा कि यह वंदे मातरम और राष्ट्रगान की धरती है लेकिन ‘सिंडिकेट राज’ ने अपने वोट बैंक के लिए इसका इस्तेमाल कर रहा है।

रैली में गिरा पंडाल 70 घायल
पश्चिम बंगाल के मिदनापुर जिले में सोमवार को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की रैली के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। रैली स्थल के एक हिस्से में लगा टेंट अचानक गिर गया। इस हादसे में कम से कम 70 लोग घायल हो गए यह हादसा उस वक्त हुआ जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपना भाषण दे रहे थे। उस दौरान उन्होंने तंबू को गिरते हुए देखा और तुरंत वहां मौजूद एसपीजी कर्मियों को आगाह कर लोगों की देखभाल और घायलों की मदद करने को कहा।







