– रोजाना 2.53 रुपए में मिलेगा एक जीबी डाटा
मुंबई,19 जुलाई 2018: वोडाफोन ने हाल ही में अपने 199 रुपए वाले सस्ते प्लान को संशोधित किया है। वोडाफोन के इस प्लान से अन्य दूरससंचार कंपनियों को झटका लग सकता है। वोडाफोन के 199 रुपए वाले प्लान में अब ग्राहकों को दोगुना डाटा मिलेगा। अब 199 रुपए में ग्राहकों को रोजाना 2.8 जीबी डाटा उपलब्ध कराएगा। इसके अलावा ग्राहक को अनलिमिटेड लोकल, एसटीडी वॉयस कॉल भी दी जाएगी।
इस प्लान की वैलिडिटी 28 दिन की होगी। इसमें ग्राहक को रोजाना 2.8 जीबी दिया जाएगा। इस तरह 28 दिन के लिए ग्राहक को कुल 78.4 जीबी का लाभ मिलेगा। इस तरह ग्राहकों को एक जीबी डाटा के लिए केवल 2.53 रुपए खर्च करने होंगे। वहीं ग्राहक को हर दिन 250 मिनट और एक हफ्ते के लिए 1000 मिनट फ्री मिलेंगे।







