Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, June 15
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»ब्लॉग»Current Issues

    अदूरदर्शिता पूर्ण अविश्वास प्रस्ताव

    By July 20, 2018 Current Issues No Comments7 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 592
    डॉ दिलीप अग्निहोत्री
    अविश्वास प्रस्ताव सरकार को परेशान करने वाला होता है, लेकिन इस बार उल्टा हुआ। सत्ता पक्ष को बड़े सुनियोजित ढंग से अपनी  उपलब्धियां लोगों तक पहुंचाने का अवसर मिला। विपक्ष की पूरी रणनीति ध्वस्त हो गई। इनका प्रदर्शन एक हद तक अदूरदर्शी और हास्यस्पद ही साबित हुआ। राहुल गांधी की आँख मारने की फोटो मीडिया ने लपक लिया। कांग्रेस के हिस्से में यही आया। जबकि अविश्वास प्रस्ताव सरकार को गिरने या बचाने तक सीमित नहीं होता। विपक्ष द्वारा किये गए प्रहारों का भी बहुत महत्व होता है। लेकिन विपक्षी नेता इसे समझ ही नहीं सके। यह अविश्वास प्रस्ताव लाने का न कोई समय था, न कोई कायदे का मुद्दा था, न विपक्ष के पास सरकार को परेशान करने वाले वक्ता थे। अकेले नरेंद्र मोदी का इन सब पर भारी पड़ना ही था।
    भयग्रस्त व्यक्ति तनिक आहट से भी सहम जाता है। भारत में इस समय विपक्ष की यही मनोदशा है। उसमें नरेंद्र मोदी को लेकर डर है, अनेक दल अस्तित्व के संकट का सामना कर रहे है। आगामी आम चुनाव पर ही इनकी पूरी उम्मीद टिकी है। लेकिन भीतर ही भीतर भय भी है। इसलिए नरेंद्र मोदी या उनकी सरकार के विरोध में कोई स्वर सुनाई देता है, तो ये गोल बना कर उसी तरफ दौड़ जाते है। यह भी नहीं सोचते कि मसला सम्पूर्ण विपक्ष से संबंधित है भी या नहीं। लोकसभा मे अविश्वास प्रस्ताव ऐसा ही मुद्दा था। तेलगु देशम ने आंध्र प्रदेश को विशेष पैकेज न देने के विरोध में अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस दिया था। वस्तुतः यह अविश्वास प्रस्ताव के लिए उपयुक्त विषय ही नहीं था। सच्चाई तो यह है कि तेलगु देशम के प्रमुख चंद्रबाबू नायडू यह नहीं चाहते थे कि अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस स्वीकार हो जाये।
    वह तो आंध्र प्रदेश के लोगों को यह दिखाना चाहते थे कि वह विशेष पैकेज के लिए जमीन आसमान की कोशिश में लगे है। विशेष पैकेज न देने वाली मोदी सरकार को हटाना चाहते है। इसलिये अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस दिया। जिसे स्वीकार नहीं किया गया। चंद्रबाबू केवल इतना ही प्रचार चाहते थे। ये बात अलग है कि विधानसभा चुनाव के कुछ महीने पहले ऐसे आडंबर कामयाब नहीं होते। आंध्र के लोग जानते है के ऐसी कवायदों से मुख्यमंत्री चंद्रबाबू अपनी विफलता से ध्यान हटाना चाहते है। वह यह दिखाना चाहते है कि केंद्र ने विशेष पैकेज नहीं दिया ,नहीं तो आंध्र का बहुत विकास कर देते। जबकि पहली बात यह कि आंध्र को पैकेज देने पर कोई सरकार विचार ही नहीं करती। क्योकि ऐसा करने पर लगभग सभी राज्य आर्थिक पैकेज की मांग करने लगते। दूसरी बात यह कि चंद्रबाबू को इस कवायद का कोई लाभ मिलना मुश्किल है। अब उन्हें पैकेज मिल भी जाये तो उससे कुछ नहीं होगा। विधानसभा चुनाव के लिए कम ही समय बचा है।
    साफ है कि तेलगु देशम प्रमुख चंद्रबाबू केवल अविश्वास प्रस्ताव का प्रचार चाहते थे। इसलिए उन्होंने किसी अन्य पार्टी से बात भी नहीं कि थी। लेकिन आठ पार्टियां प्रचार के लिए लाए गए अविश्वास प्रस्ताव के समर्थन में दौड़ पड़े।
    चर्चा में विपक्ष के पास वही घिसे पिटे ही मुद्दे थे। उन्होंने भीड़ के हमले, रोजगार, मंहगाई, आदि विषय उठाये। सबसे बड़े  उत्तर  प्रदेश से विपक्ष के पास अब प्रभावशाली वक्ता का अभाव है। मुलायम सिंह यादव की सुनवाई अपनी ही पार्टी में कितनी रह गई है। हिंसा की प्रत्येक घटना निंदनीय है। कुछ जगह भीड़ ने हमले भी किये। कानून अपने हाँथ में लेना गलत है। ऐसे लोगों के खिलाफ कार्यवाई होनी चाहिए। यह राज्य सरकार का विषय है। लेकिन विपक्ष जिस तरीके से इन घटनाओं का प्रचार कर रहा है, वह भी आपत्तिजनक है। ये लोग ऐसे प्रचार कर रहे है जैसे भारत आतंकवाद से ग्रसित मुल्क है। जैसे यह लेबनान ,सीरिया की तरह हो गया है।
    नरेंद्र मोदी या भाजपा का विरोध तो ठीक है। लेकिन भारत को बदनाम करने से बचना चाहिए। विपक्ष की इस राजनीति से देश की प्रतिष्ठा को क्षति पहुंच रही है।
    यह अच्छा हुआ कि राहुल गांधी की नरेंद्र मोदी के सामने बोलने की मुराद पूरी हुई। लेकिन कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने  लोकसभा में पुरानी बात ही ही दोहराई। वह पन्द्रह लाख रुपये खाता में न आने से पहले की तरह बेचैन थे, रोजगार, नोटबन्दी, जीएसटी ,राफेल विमान डील पर भी उनका विरोध यहां भी जारी रहा। देश को पहली बार पता चला कि राहुल फ्रांस के राष्ट्रपति से मिले थे। उन्होंने कथित रूप में बताया कि राफेल डील की जानकारी न देने पर कोई समझौता नहीं हुआ। इसी प्रकार डोकलांम विवाद के समय राहुल गोपनीय तरीके से चीन के राजदूत से बात की थी। इसका रहस्य देश आज भी नहीं जानता।
    राहुल गांधी के भाषण में राष्ट्रीय पार्टी के अध्यक्ष पद की गरिमा का अभाव था। यह लगता नहीं कि उनकी फ्रांस के राष्ट्रपति से राफेल डील पर बात हुई थी। अन्यथा राहुल इतने समय तक खामोश नहीं रहते। यह कहने के लिए उन्होंने लोकसभा के मंच का उपयोग किया , जहाँ कुछ भी बोलने की स्वतंत्रता है।  संसदीय कार्यमंत्री अनन्त कुमार ने ठीक कहा कि राहुल अनाप शनाप बोल रहे है। उन्होंने गलत बयानी की है। कुछ उद्योगपतियों के कर्ज माफी के आरोप वित्तमंत्री पहले ही गलत बता चुके है। राहुल की इस बात पर कौन विश्वास करेगा कि पूरा विपक्ष ,अकाली दल और भाजपा के लोग भी उनकी बात से सहमत है। यह हास्यस्पद बात है। ऐसा लगा कि राहुल अब नरेंद्र मोदी को लेकर कुंठित हो चुके है।
     रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण का जबाब राहुल के भाषण की हवा निकालने को पर्याप्त था। राफेल समझौता कांग्रेस के समय हुआ था। वर्तमान सरकार ने तत्कालीन रक्षामंत्री एन्टोनी द्वारा किये गए समझौते को ही आगे बढ़ाया था। कांग्रेस की सरकार इसका समय से पालन नहीं कर सकी यह उसकी विफलता थी। यदि फ्रांस के राष्ट्रपति राहुल से हुई मुलाकात नकार दें तो उनकी कितनी फजीहत होगी। ऐसे भाषण या सदन में आंख मारने से राहुल की प्रतिष्ठा नहीं बढ़ी है।
    देश के सामने ऐसे अनेक कार्य थे जो कांग्रेस कार्यकाल में पूरे हो जाने चाहिए थे। डॉ भीमराव नोटबन्दी के हिमायती थे। इंदिरा गांधी के सामने इसका प्रस्ताव लाया गया था। लेकिन उन्होंने कहा कि चुनाव में नुकसान होगा। डॉ आंबेडकर की इच्छा के अनुरूप यह कार्य मोदी ने किया। वन रैंक वन पेंशन चालीस वर्षो से लंबित थी, यह कार्य मोदी ने किया। तीस करोड़ लोगों ने बैंक का मुंह नहीं देखा था, मोदी ने इन्हें बैक का खातेदार बना दिया।
    सौ से ज्यादा परियोजनाएं अनेक दशकों से लंबित थी। इनमें से अधिकांश को मोदी ने पूरा किया। सत्तर वर्षो से अठारह सौ गांव और चार करोड़ लोग बिजली नहीं जानते थे। मोदीं ने बीड़ा उठाया, इन सबके घरों में बिजली कनेक्शन देने का अभियान पूरा होने जा रहा है। करीब तीन करोड़ परिवारों को गैस कनेक्शन दिए गए। पहली बार चौदह खाद्यान्न के न्यूनतम समर्थन मूल्य में डेढ़ गुना वृद्धि की गई। फसल बीमा,मुद्रा बैंक,कौशल विकास, स्टैंड अप ,स्टार्ट अप  यूरिया की उपलब्धता, आदि अनेकों कार्य किये गए। सड़क, रेल लाइन,बनवाने में इस सरकार ने कांग्रेस सरकारों को बहुत पीछे छोड़ दिया है। फ्रांस को पीछे छोड़ कर भारत विश्व की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था का देश बन गया है। अगले कुछ समय में भारत जर्मनी और ब्रिटेन को भी पीछे छोड़ देगा। जाहिर है कि  अविश्वास प्रस्ताव सत्ता पक्ष के लिए वरदान साबित हुआ। विपक्ष में नेतृत्व और रणनीति दोनों का अभाव उजागर हुआ।

    Keep Reading

    A weeping Great Nicobar and a smiling 'Ego'!

    रोता हुआ ग्रेट निकोबार और मुस्कुराता हुआ अहम्!

    US attack off the Oman coast and diplomatic surrender: Is India's strategic autonomy merely a facade?

    ओमान तट पर अमेरिकी हमला और कूटनीतिक आत्मसमर्पण: क्या भारत की रणनीतिक स्वायत्तता एक छलावा मात्र है?

    Many writers are caught in a labyrinth of duties!

    कर्त्तव्यों के चक्रव्यूह में घिरे हैं कई कलमकार!

    Do not play vote-bank politics at the cost of internal security.

    आंतरिक सुरक्षा की कीमत पर वोटों की राजनीति न करें

    Sold taxi to save a girl's life; later, the true recipient of the gold medal was found.

    टैक्सी बेचकर बचाई लड़की की जान, फिर मिला गोल्ड मेडल का असली हकदार

    When a clever merchant and an innocent king taught a lesson to the forest and the sea...!

    जब चतुर व्यापारी और मासूम राजा ने दी जंगल और समंदर को सीख तब..!

    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    A weeping Great Nicobar and a smiling 'Ego'!

    रोता हुआ ग्रेट निकोबार और मुस्कुराता हुआ अहम्!

    June 14, 2026
    US attack off the Oman coast and diplomatic surrender: Is India's strategic autonomy merely a facade?

    ओमान तट पर अमेरिकी हमला और कूटनीतिक आत्मसमर्पण: क्या भारत की रणनीतिक स्वायत्तता एक छलावा मात्र है?

    June 14, 2026
    Lethal danger at the railway crossing! Scouts raise awareness through street plays.

    रेलवे क्रॉसिंग पर मौत का खतरा! स्काउट्स ने नुक्कड़ नाटक से जगाई सावधानी

    June 14, 2026
    Body of a 12-year-old boy found on a cot with a belt tightened around his neck.

    चारपाई पर पड़ी मिली 12 वर्ष के बच्चे की गले में बेल्ट से कसी हुई लाश

    June 13, 2026

    3 मिनट की झपकी एक ईमानदार इंसान की इज़्ज़त लगभग छीन लेती

    June 13, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading