Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, June 24
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»इंडिया

    उत्तराखण्ड में बारिश से तबाही, भूस्खलन के कारण 300 से ज्यादा सड़के बंद

    By July 13, 2017Updated:July 13, 2017 इंडिया No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 653

    मानसून की शुरआत में हो रही उत्तराखंड में जबरदस्त बारिश से लैंडस्लाइड की वजह से जगह- जगह रास्ते बंद हो गए हैं हालत ये हो गए है की प्रशासन ने तत्त्काल राहत केंद्र खोलने निर्देश जारी कर दिए है बारिश से नदियों का जलस्तर बढ़ गया। जिस कारण 300 से ज्यादा सड़कें बंद हो गई हैं। बारिश ने सबसे ज्यादा मुसीबत राजधानी देहरादून में पैदा की। यहां कई इलाको में पानी में जलमग्न हो गए हैं।
    बारिश के कारण केदारनाथ यात्रा दूसरे दिन भी रोकी गई। उधर, केदारनाथ हाईवे कई स्थानों पर बंद है और इसे खोलने का काम जारी है। आज भी अभी तक सोनप्रयाग और गौरीकुंड से यात्री केदारनाथ नहीं भेजे गए। दोपहर के समय केवल एक घंटे के लिए रास्ता खोला गया। वहीं, बदरीनाथ हाईवे के कई स्थानों पर बंद होने व खुलने का सिलसिला जारी है। दोपहर बाद बदरीनाथ हाईवे घोलतीर और शिवानंदी के बीच बंद हो गया था। हाईवे के दोनों तरफ यात्री फसे हुए थे। अब हाईवे खोल दिया गया है। उधर, देहरादून में मूसरी और सहारनपुर हाईवे भी भूस्खलन के कारण बंद हो गया है। देहरादून में भारी बारिश से सड़कें तालाब में तब्दील हो चुकी हैं। यहां एक आदमी की भी कीचड़ से दबकर मौत की सूचना है। देहरादून में बारिश के पानी से कई इलाके जलमग्न हैं।
    टिहरी, उत्तरकाशी, चमोली समेत कई जिलों में स्कूलों की छुट्टी कर दी गई है। मौसम विभाग ने बारिश और भूस्खलन को देखते हुए राज्य में अलर्ट जारी किया है।देहरादून मौसम केंद्र के निदेशक डॉ. विक्रम सिंह के अनुसार इस दौरान पहाड़ और मैदान में भारी वर्षा की संभावना है। उन्होंने यात्रियों और प्रशासन को सतर्क रहने की सलाह दी है। उत्तराखंड के कई जिलों में बीती रात से तेज बारिश हो रही है। कई नदियां उफान पर है। गंगा का जलस्तर भी बढ़ा है। ऋषिकेश में नदी के किनारे की बस्तियों को खाली कराया जा रहा है।

    भारी बारिश से देहरादून में सड़कों पर बही नदियां, कई इलाके जलमग्न
    जानिए क्या है जिलों का हाल
    चमोली
    चमोली जिले में बदरीनाथ हाईवे बंद होने और खुलने का सिलसिला चल रहा है। सुबह लामबगड़ के पास सड़क पर मलबा आने से बदरीनाथ हाईवे बंद हो गया था, जिसे खोल दिया गया। चमोली जिले में इसके अलावा कई मार्ग बंद पड़े हैं।
    रुद्रप्रयाग

    • रुद्रप्रयाग जनपद में मौसम विभाग की चेतावनी के मद्देनजर केदारनाथ यात्रियों को गौरीकुंड व सोनप्रयाग में रोका हुआ है। वहीं गौरीकुंड (केदारनाथ) हाईवे फाटा व मुनकुटिया में मलबा आने से बंद हो गया। पूरे जिले में हल्की बारिश हो रही है।
      उत्तरकाशी
    • उत्तरकाशी में गंगोत्री हाईवे संगलाई के पास सुबह काफी देर तक बंद रहा। यमुनोत्री हाईवे स्याना चट्टी और ओरछा बैंड के भूस्खलन से बंद हो गया है। उत्तरकाशी में भी आधा दर्जन संपर्क मार्ग बंद हो गए हैं। रात से भारी बारिश जारी है।
      पौड़ी
    • पौड़ी जिले में कई जगह पर सड़कें बंद हो गई हैं। सुबह से सड़कें खुलने और बंद होने का सिलसिला जारी है। अवरुद्ध मार्गों को खोलने के लिए लोनिवि कार्य कर रहा है।
      टिहरी
    • टिहरी में ऋषिकेश गंगोत्री राजमार्ग पर खाड़ी से पहले बेमुंडा गदेरा उफान पर आ गया था। यहां पानी सड़क पर बहने के कारण यातायात ठप हो गया था। अब गंगोत्री हाइवे पर वाहनों की आवाजाही शुरू हो गई है। सुबह 9 बजे से हाईवे पर यातायात सुचारू हो गई है।
    • देहरादून-मसूरी मार्ग पर मलबा आने से बस फंसी, सहारनपुर हाईवे भी बंद
      ऋषिकेश
      ऋषिकेश में भी मूसलाधार बारिश गंगा सहित सहायक नदियां उफान पर हैं। चेतावनी के निशान के पार होकर गंगा बह रही है। लगातार बारिश से सड़कें गलियां जलमग्न हो गई हैं। मौसम अलर्ट को देखते हुए यहां के सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों में अवकाश घोषित नहीं किया गया है। मूसलाधार बारिश के बीच अभिभावकों को अपने छोटे बच्चों को स्कूल तक पहुंचाना किसी जोखिम से कम नहीं है। डोईवाला के बुल्लावाला प्राइमरी स्कूल में पानी घुसने से बच्चे फंस गए हैं। स्कूल परिसर तालाब में तब्दील हो गया है।
      हरिद्वार और रुड़की
      हरिद्वार और रुड़की में भी सुबह से भारी बारिश हो रही है। गंगा चेतावनी निशान के करीब बह रही है। जिले के गंगा से सटे इलाको में अलर्ट जारी किया गया है। कई इलाकों में लोग गंगा में पानी बढ़ने से दहशत में है। बरसात से हरिद्वार में जगह जगह पानी भर गया है। गंगा चेतावनी के निशान से ऊपर बह रही है।

    नदियों का जलस्तर बढ़ता देख पुलिस ने आस पास के लोगो को सुरक्षित स्थान पर जाने को कहा

    देहरादून/हरिद्वार- चन्द्रभागा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ता देख ऋषिकेश पुलिस ने नदी के आस पास बसे स्थानीय लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की।
    साथ ही बीएसएफ कैम्प मद्दोवाला में भी नदी का जलस्तर बढ़ने से खतरा होने की संभावना के चलते डोईवाला पुलिस द्वारा स्थानीय लोगो को सुरक्षित स्थानों पर भेजने के प्रयास किया गया।

    इनपुट साभार: संस्कृति और उत्तराखंड से

    Keep Reading

    Monsoon arrives! Weather in UP to change in 3-4 days; major relief from heat and humidity expected.

    मानसून की दस्तक! UP में 3-4 दिनों में बदलेगा मौसम, गर्मी-उमस से मिलेगी बड़ी राहत

    Shocking revelation of bonded labor in Muzaffarnagar: 12 workers rescued from the jaws of death; 2 arrested.

    मुजफ्फरनगर में बंधुआ मजदूरी का सनसनीखेज खुलासा: 12 श्रमिकों को मौत के मुंह से बचाया, 2 गिरफ्तार

    Sanitation worker's anger over corruption erupts: Threw bangles at the City Health Officer's face in Bareilly, saying, "You should wear some bangles."

    भ्रष्टाचार पर सफाईकर्मी का गुस्सा फूटा : बरेली में नगर स्वास्थ्य अधिकारी के मुंह पर चूड़ियां फेंकी, बोला- “थोड़ी चूड़ियां पहन लो”

    मुंबई में तोड़फोड़ की राजनीति: शिवसेना का दूसरा टूटना

    Major online shopping scam: Ordered a phone, but the delivery boy handed over a phone box filled with soap!

    ऑनलाइन शॉपिंग का बड़ा धोखा: फोन मंगवाया, डिलीवरी बॉय ने थमा दिया साबुन से भरा फोन का डिब्बा !

    The Unsung Heroine of the 1857 Revolution: Begum Hazrat Mahal

    1857 की क्रांति की अनसुनी वीरांगना: बेगम हज़रत महल

    Comments are closed.

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Defeating cyber adversaries with the power of AI! Kratical Tech's blockbuster IPO on June 30.

    एआई की ताकत से साइबर दुश्मनों को मात! क्राटिकल टेक का 30 जून को धांसू IPO

    June 24, 2026
    Monsoon arrives! Weather in UP to change in 3-4 days; major relief from heat and humidity expected.

    मानसून की दस्तक! UP में 3-4 दिनों में बदलेगा मौसम, गर्मी-उमस से मिलेगी बड़ी राहत

    June 24, 2026
    A World Drifting Towards Loneliness: Questions About the Institution of Family

    अकेलेपन की ओर बढ़ती दुनिया: परिवार की संस्था पर सवाल

    June 24, 2026
    Shocking revelation of bonded labor in Muzaffarnagar: 12 workers rescued from the jaws of death; 2 arrested.

    मुजफ्फरनगर में बंधुआ मजदूरी का सनसनीखेज खुलासा: 12 श्रमिकों को मौत के मुंह से बचाया, 2 गिरफ्तार

    June 24, 2026

    AI के विस्तार को लेकर CTO का विश्वास लगातार तीसरे साल कमजोर पड़ा: अक्कोडिस रिपोर्ट

    June 23, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading