Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, May 30
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»बिहार

    नेता और अधिकारियों की मिलीभगत से हुआ लड़कियों का बलात्‍कार: पप्‍पू यादव

    By July 28, 2018 बिहार No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 633

    कोर्ट की निगरानी में हो सीबीआई जांच, सत्‍ता पक्ष व विपक्ष दोनों मामले की करना चाहते थे लीपापोती

    पटना, 28 जुलाई, 2018: सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्‍पू यादव ने आरोप लगाया है कि नेताओं और अधिकारियों की मिलीभगत से बालिका गृह में यौन शोषण और दुष्‍कर्म का धंधा निर्बाध रूप से जारी रहा है। मुजफ्फरपुर बालिका गृह की यौन शोषण की शिकार लड़कियों ने भी स्‍वीकार किया है कि उन्‍हें नेता और अधिकारियों के पास भेजा जाता था।

    पटना में आयोजित पत्रकार वार्ता में उन्‍होंने सरकार से पूछा कि मुजफ्फरपुर बलात्‍कार कांड में दो मंत्रियों का नाम आने के बाद उनके खिलाफ कार्रवाई क्‍यों नहीं हुई। सांसद ने मंत्री द्वारा बचाव में जाति का उल्‍लेख करने के आरोप में उन्‍हें बर्खास्‍त करने की मांग मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार से की।

    उन्‍होंने कहा कि सत्‍ता और विपक्ष दोनों मिलकर मुजफ्फरपुर कांड को दबाना चाहते थे, क्‍योंकि दोनों पक्षों के लोग कांड के मुख्‍य आरोपी ब्रजेश ठाकुर से लाभान्वित थे। सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री राजनाथ सिंह और स्‍पीकर सुमित्रा महाजन से मिलकर बिहार की बेटियों की इज्‍जत की रक्षा की गुहार लगायी और सीबीआई जांच की मांग की।

    कांग्रेस सांसद रंजीत रंजन के साथ मिलकर उन्‍होंने लोकसभा में इस मामले को उठाया। इसके बाद देशभर में मुजफ्फरपुर कांड मुद्दा बन गया, तब राज्‍य सरकार मामले की सीबीआई जांच कराने को तैयार हुई और जांच का आदेश दिया। उन्‍होंने कहा कि मामले की सीबीआई जांच पटना हाईकोर्ट या सु्प्रीम कोर्ट के जज की निगरानी में होनी चाहिए, ताकि किसी को बचाने का प्रयास नहीं हो।

    सांसद ने कहा कि ब्रजेश ठाकुर के तार बड़े नेताओं व अधिकारियों से जुड़े हुए इैं। उसके अखबार को अब तक विज्ञापन कैसे मिल रहा है। सांसद ने मंत्री मंजू वर्मा के पति की गिरफ्तारी की मांग भी की।

    सांसद ने मुख्‍य सचिव से की मुलाकात

    पटना, 28 जुलाई, 2018: जन अधिकार पार्टी (लो) के संरक्षक और सांसद पप्‍पू यादव ने आज मुख्‍य सचिव दीपक कुमार से मुलाकात की। इस दौरान पटना जिले के फतुहा स्थित शेफाली इंटरनेशनल स्‍कूल की मान्‍यता रद करने की मांग की। इसके साथ ही स्‍कूल के छात्र अभिमन्‍यु की हत्‍या की सीबीआई जांच की मांग भी की। सांसद ने एक ज्ञापन भी मुख्‍य सचिव को सौंपा, जिसमें शेफाली स्‍कूल से जुड़ी घटना का पूरा विवरण अंकित था। इसमें कहा गया है कि स्‍कूल का संचालक नये नाम से स्‍कूल की पंजीयन नहीं करा ले, इसका भी ध्‍यान रखा जाना चाहिए। मुख्‍य सचिव ने इस मामले में उचित कार्रवाई का आश्‍वासन दिया।

    Keep Reading

    The Shikanji Bhandara in Aliganj will continue until the end of June.

    जून के आखिर तक चलेगा अलीगंज में शिकंजी भंडारा

    Wedding Guests Fed a Powerful Laxative! The Bride's Father's Anger Takes a Heavy Toll on the Guests' Health.

    बारातियों को खिलाया जमालघोटा! दुल्हन के पिता का गुस्सा बारातियों की सेहत पर भारी पड़ा

    Social Worker Rupesh Pandey's Mother Passes Away; Wave of Grief Sweeps Through Champaran

    समाजसेवी रुपेश पाण्डेय की माता श्री का निधन, चंपारण में शोक की लहर

    Nature's unparalleled treasure trove in the Govardhana Forest Range of the Valmiki Tiger Reserve.

    वाल्मीकि टाइगर रिजर्व के गोवर्धना फॉरेस्ट रेंज में प्रकृति का अनुपम खजाना

    Bihar's 'Water Man': In a solitary battle spanning 30 years, he carved through a mountain to dig a 3-kilometer canal... Laungi Bhuiyan—the true successor to Dashrath Manjhi!

    बिहार का जलपुरुष: 30 साल की अकेली जंग में पहाड़ चीरकर 3 किमी नहर खोद डाली… लौंगी भुइयां, दशरथ मांझी का सच्चा वारिस!

    A new dimension of education in Lucknow: The grand inauguration of the sixth branch of SKD Academy tomorrow.

    वरिष्ठ नागरिकों ने लखनऊ में सजाई गीतों की रंगीन महफिल

    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Lucknow Breaking: Tin shed collapses at Charbagh Railway Station, causing panic on platform!

    लखनऊ ब्रेकिंग: चारबाग रेलवे स्टेशन पर टिन शेड गिरा, प्लेटफॉर्म पर मचा हड़कंप!

    May 29, 2026
    The Shikanji Bhandara in Aliganj will continue until the end of June.

    जून के आखिर तक चलेगा अलीगंज में शिकंजी भंडारा

    May 29, 2026
    Mansa Devi Temple in Meerut is associated with the Ramayana period.

    रामायण काल से जुड़ा है मेरठ का मनसा देवी मन्दिर

    May 29, 2026
    Humanity is still alive today – this is an example!

    इन्सानित आज भी जिन्दा है- यह है मिसाल!

    May 29, 2026
    Nandini Thakur Breaks Her Image

    नेगेटिव रोल में धमाका! नंदिनी ठाकुर ने दिखाया दमदार अभिनय

    May 29, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading