लखनऊ, 19 अगस्त 2018: चौक स्टेडियम मे आज रविवार शाम भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल जी को भावपूर्ण श्रद्धांजलि देने हेतु सभी खिलाड़ियों ने सभा कर के उनकी फोटो पर माल्यपर्ण किया व पुष्प चढ़ा कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
सभा का आयोजन नगर फुटबाल एसोसिएशन सचिव श्री कन्हैया लाल व ओम पूरी द्वारा किया गया। जिसमे स्टेडियम इंचार्ज पांडे जी वोवीनाम सचिव प्रवीण गर्ग व वरिष्ठ खिलाड़ी डी ऍस भण्डारी, घनश्याम जी, जाकिर जी, मेहंदी जी, रामचंदेर यादव ,विमल चौधरी और राम चंदर धानुक जी ने पुष्प अर्पित किए।
भाजापा नगर उपाध्यक्ष अनुराग मिश्रा द्वारा माननीय अटल जी की अनेक यादों को साझा किया गया साथ ही सभी खिलाड़ियों द्वारा मांग की गई कि चौक स्टेडियम मे बन रहे बहुउद्देशीय हाल का नाम भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेयी जी के नाम पर रखा जाये।






