नई दिल्ली, 20 अगस्त 2018: पहलवान बजरंग पूनिया ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए भारत का एशियाई खेल में स्वर्ण पदक का खाता खोल दिया है। बजरंग ने यह स्वर्ण पदक 65 किलोग्राम फ्रीस्टाइल कुश्ती में जीता। उन्होंने फाइनल बाउट में जापान के ताकातानी दाइची को 11-8 अंकों से शिकस्त दी। ताकातानी को रजत पदक से संतोष करना पड़ा।
इंचियोन एशियाई खेल 2014 में उनके हिस्से रजत पदक आया था। बजरंग ने एशियाई खेलों से पहले लगातार तीन स्वर्ण पदक अपने नाम किये थे। उन्होंने गोल्ड कोस्ट राष्ट्रमंडल खेलों में, जार्जिया में तबलिसी ग्रां प्री और इस्तांबुल में यासर दोगु अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में खिताब जीता था।







