नई दिल्ली, 21 अगस्त 2018: जकार्ता के राष्ट्रमंडल खेलों की स्वर्ण पदक विजेता बनी महिला पहलवान विनेश फोगाट ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए 18 वे एशियाई खेलों की कुश्ती प्रतियोगिता के 50 किलोग्राम वर्ग में सोमवार को स्वर्ण पदक जीतकर नया इतिहास रच दिया।
विनेश ने इस तरह भारत को इन खेलों में दूसरा स्वर्ण और कुश्ती का भी दूसरा स्वर्ण दिलाया। इसके साथ ही एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला पहलवान बन गई है।
बता दें कि बजरंग पूनिया ने भी दो दिन पहले इन खेलों में देश को पहला स्वर्ण पदक दिलाया था। विनेश ने 50 किलोग्राम के फाइनल में जापान की बीवी को 6-2 से पराजित किया।







