नई दिल्ली, 28 अगस्त 2018: 88 मीटर से भी ज्यादा दूर भाला फेंककर नीरज चोपड़ा ने जकार्ता के 18वें राष्ट्रमंडल खेल में स्वर्ण पदक जीत के इतिहास रच दिया। बता दें कि नीरज चोपड़ा के पांचवें प्रयास में 88.06 मीटर के जैवलिन थ्रो ने कई कीर्तिमान रचा है।
कीर्तिमान : 1 : एशियाई खेल में जैवलिन थ्रो का स्वर्ण पदक जीतने वाले वह पहले भारतीय बने।
कीर्तिमान : 2 : अपने पिछले 86.48 मीटर के राष्ट्रीय कीर्तिमान को दुरुस्त किया
कीर्तिमान : 3 : एक ही सीरीज में राष्ट्रमण्डल खेल, एशियाई चैंपियनशिप और एशियाई खेल में स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले थ्रोअर बने।







