भारत के नेपाल से आस्था अस्मिता और अपनेपन के साथ साझेदारी
नई दिल्ली, 01 सितम्बर 2018: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि भारत और नेपाल के बीच आस्था अस्मिता और अपनेपन की ऐतिहासिक साझेदारी है। यह हमारी अटूट शक्ति है।

काठमांडू में पशुपतिनाथ धर्मशाला का उद्घाटन करते हुए प्रधानमंत्री श्री मोदी ने कहा कि भारत और नेपाल के बीच शिव भक्ति और शिव भक्तों का संबंध बेहद मजबूत है। उन्होंने कहा कि भगवान पशुपतिनाथ का यह प्रार्थना स्थल आस्था के अनेक केंद्रों से जुड़ा हुआ है। भारत और नेपाल के बीच शिवभक्ति ने एक सेतु बनाया है जो बरसों पुराना है।

पीएम मोदी ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई के निधन दुख की इस घड़ी में भारत के साथ खड़ा रहा। जिसके लिए मैं धन्यवाद देना चाहता हूं।







