नई दिल्ली, 03 सितम्बर 2018: ‘लक्ष्य गांव गांव की ओर’ अभियान के तहत रविवार रात लक्ष्य की टीम ने एक कैडर कैम्प का आयोजन यूपी के जिला गौतम बुद्ध नगर के जेवर के गांव कनीगढ़ी में किया गया। जिसमे गांव के लोगो ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया।
महिला सशक्तिकरण पर बोलते हुए हरियाणा से आई लक्ष्य कमांडर कविता जाटव ने कहा कि जब तक बहुजन समाज की महिलाये सामाजिक आंदोलन में आगे नहीं आती है तब तक बहुजन समाज के उत्थान की कल्पना करना बेमानी होगी।

उन्होने कहा कि बाबा साहेब डॉ भीम राव अम्बेडकर ने भी कहा था कि अगर किसी भी समाज के विकास को जानना हो तो उनकी महिलाओ के विकास को देखना चाहिए अर्थात किसी भी समाज के विकास का पैमाना उस समाज की महिलाओ के विकास पर आधारित है। हमें महिलाओ को हर क्षेत्र में आगे लाना चाहिए और उनको अवसर देना चाहिए।
गुरुग्राम मंडल के प्रभारी लक्ष्य कमांडर नेत्रपाल ने कहा कि बहुजन समाज के उत्थान में युवा एक अहम् रोल अदा कर सकता है | इसी सोच पर लक्ष्य की टीम युवाओ को बड़े पैमाने पर नेतृत्व प्रदान कर रही है और उसके सकरात्मक परिणाम भी मिल रहे है।
कैडर कैम्प में मुख्य वक्ता के रूप में बोलते हुए लक्ष्य के राष्ट्रीय प्रवक्ता के.पी. गौतम ने लक्ष्य की स्थापना के विषय में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि जिस समाज की सामाजिक जड़े जितनी मजबूत होगी वह समाज उतना ही विकसित होगा।
लक्ष्य के यूथ कमांडर धर्मेंद्र कुमार (बिट्टू) ने कहा कि बहुजन समाज के युवाओ को अपने विकास के लिए नशे से बचना होगा | उन्होंने ख़ुशी जाहिर करते हुए कहा कि अब बहुजन समाज का युवा अपने अधिकारों को समझने लगा है और वह नशे से भी बच रहा है जोकि समाज के लिए अच्छे संकेत है। उन्होंने युवाओ से अपील करते हुए कहा कि वो अपनी ताकत को बहुजन उत्थान में लगाए।






