नई दिल्ली, 04 सितम्बर 2018: अपनी बेबाक टिप्पणी और बयानों के कारण अक्सर चर्चा में रहने वाली भारतीय बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने एक बार फिर से राजनीति पर निशाना साधा है। स्वरा भास्कर ने अप्रत्यक्ष रूप से मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि महात्मा गांधी की हत्या करने वाले लोग आज सत्ता में हैं। साथ ही उन्होंने सवाल किया कि क्या ऐसे लोगों को हमें जेल में नहीं डाल देना चाहिए।
बता दें कि स्वरा भास्कर ने अपने इस बयान को मानवाधिकार कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी से भी जोड़कर देखा जा रहा है। दिल्ली में सोमवार को मीडिया से बातचीत करते हुए स्वरा भास्कर ने अप्रत्यक्ष रूप से बीजेपी सरकार पर निशाना साधा, स्वरा ने कहा हमारे देश में जब महात्मा गांधी जैसे महान नेता की हत्या हुयी। उस वक्त कुछ लोग जश्न मना रहे थे। आज वह सत्ता में हैं! क्या हमें उनको जेल में नहीं डाल देना चाहिए?







