लखनऊ, 04 सितम्बर 2018: लखनऊ जिला टेबल टेनिस संघ और शिवानी पब्लिक स्कूल के तत्वावधान में शिवानी कप जिला टेबल टेनिस चैम्पियनशिप आठ से नौ सितम्बर तक यूपी टेबल टेनिस काम्पलेक्स में होगी. इस प्रतियोगिता में पुरूष, महिला, यूथ बालक व बालिका, जूनियर बालक व बालिका (18 साल के नीचे), सब-जूनियर बालक व बालिका (15 साल के नीचे) तथा कैडेट बालक व बालिका (12 साल के नीचे) के वर्ग में खिलाडी हिस्सा लेंगे।
चैम्पियनशिप से चयनित खिलाड़ी आगामी लखनऊ-फैजाबाद जोनल टेबल टेनिस चैम्पियनशिप में भाग ले सकेंगे. इच्छुक खिलाड़ी अपनी प्रविष्टियां टी.टी.प्रशिक्षक पराग अग्रवाल व व अमित सिंह को सात सितम्बर तक भेज सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए मोबाइल न.9415461557 व 9415062702 पर संपर्क कर सकते है।







